Home
Mobile

इस खास फीचर के साथ आ रहा Samsung Galaxy Z Flip 5, अब तक केवल iPhone यूजर्स को मिली थी ये फैसिलिटी

इस खास फीचर के साथ आ रहा Samsung Galaxy Z Flip 5

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही कई अपडेटेड स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जिसे मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी अपने यूजर्स को ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर दे रही है। जो इससे पहले केवल आईफोन (iPhone) यूजर्स को ही दिए गए थे। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को जुलाई में लॉन्च कर सकती है।

ऐसे काम करता है ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर

आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple ने सबसे पहले अपने iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को शामिल किया था। इस फीचर के तहत आपका स्मार्टफोन नए लो-पावर मोड के साथ और 1Hz कम रिफ्रेश रेट में भी काम कर सकता है। साथ ही यूजर हैंडसेट को लॉक कर देता है तो यह लॉक स्क्रीन पर डेट, समय और किसी भी विजेट को शो करते पूरे लॉक स्क्रीन वॉलपेपर को मीड कर देता है।

जुलाई में हो सकता है लॉन्च

सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की ऑफिशियली लॉन्चिंग जुलाई में हो सकती है। लीक हुए रिपोर्ट्स इस स्मार्टफोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इसका प्रोडक्शन लॉन्चिंग से पहले जून में शुरू किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अब तक इसके लॉन्चिंग डेट को लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

इस स्मार्टफोन में आपको 7.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी अपने पुराने मॉडल से इसे अपग्रेड कर पेश कर सकती है। वहीं इस स्मार्टफोन में यूजर्स को डुअल रियर कैमरा यूनिट है मिल सकता है। जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा शामिल रहेगा। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी अपने यूजर्स को10 मेगापिक्सल का फ्रंच कैमरा दे रही है। इसी के साथ इसमें आपको Full HD+ रेजोल्यूशन भी मिलेगा। इस फोन में यूजर्स को 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह फोन 25W फास्ट चार्जिंग स्पीड और 3,700mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new disclosure has been made regarding the Samsung Galaxy Z Flip 5 smartphone. In which it is being claimed that the company can provide Always-on Display (AOD) feature to its users in its upcoming smartphone. Which were earlier given only to iPhone users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X