Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Flip 5 की ऑनलाइन कीमत लीक, जानें कीमत और फीचर

Samsung बहुत जल्द अपने अपकमिंग Galaxy Unpacked Event में अपना एक और नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। जिसे Samsung Galaxy Z Flip 5 का नाम दिया गया है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट की तैयारियां लगभग पुरी कर ली है। इस फोल्ड फोन का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। जिसके अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। वहीं फोन के लॉन्चिंग से कुछ दिनों पहले ही इस की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। तो आइए आपको सैमसंग के इस फोटल्डेबल फोन की कीमत से लेकर इशके खासियत तक के बारे में बताते हैं।

Galaxy Unpaked Event में होगी धमाकेदार एंट्री

सैमसंग का सबसे बड़ा मेगा इवेंट 'गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट' 26 जुलाई को Seoul में आयोजित होने जा रहा है। जिसमें भारत के समयानुसारशाम 4:30 बजे यह इवेंट शुरू हो रहा है। जिसमें कंपनी अपने इन अपकमिंग फोन्स को लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट को आप भी कंपनी की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के जरिए घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की कीमत

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung के Z Flip 5 के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,199 यानि कि, लगभग 1,09,830 रुपये तय किया जा सकता है। हालांकि इस फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कमपनी की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें, Galaxy Z Flip 4 के 256GB वेरिएंट को भारत में 89,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy Z Flip 5 की ऑनलाइन कीमत लीक, जानें कीमत और फीचर

Samsung Galaxy Z Fold 5, and Z Flip 5: स्पेसिफिकेशन

इस फोन को लेकर सामने आई जानकारी की मानें तो इस अपकमिंग Samsung Galaxy Z Flip 5 को 6.2-इंच HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा 7.6-इंच QXGA+ AMOLED फोल्डिंग डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस में क्वालकॉम का टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 8 जेनरेश 2 चिपसेट दे सकती है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी शामिल की जा सकती हैं।

वहीं Galaxy Z Fold 5 को लेकर मिली जानकारी के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64-मेगापिक्सल का 2x टेलीफोटो लेंस और 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Samsung Galaxy Z Flip 5, its price has been revealed. Its 256GB variant can be priced at EUR 1,199 i.e., around Rs 1,09,830 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X