Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5 को कंपनी ने किया टीज , स्लिम डिजाइन के साथ 26 जुलाई को होगा लॉन्च

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 को लॉन्च करने वाला है। जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग डेट पास आ रही है, वैसे- वैसे ही इस फोन की जानकारियां भी सामने आ रही है। हालांकि फैन्स को सैमसंग के इस हैंडसेट का बेसब्री से इंतजार हैं। फिलहाल कंपनी ने ही अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 का टीजर जारी किया है। यह दोनों फोन फ्लैगशिप प्रोसेसर और धांसू कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं। अपने इस अपकमिंग फोन को सैमसंग पहले के मॉडल से स्लिम और लाइट वेट के साथ ला सकता है। तो आइए आपको इस फोन की सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

 Galaxy Z Flip 5, Fold 5 को कंपनी ने किया टीज,  26 जुलाई को होगा लॉन्च

आपको बता दें, सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट अनपैक्ड 26 जुलाई को होने वाला है। जिसमें कंपनी अपने इन दोनों फोन को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही इस दौरान सैमसंग अपने नए स्मार्टवॉच और टैबलेट पर से भी पर्दा उठाने वाला है।

Samsung Galaxy Z Flip 5, Fold 5

सैमसंग के ब्लॉग पोस्ट में, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के एमएक्स बिजनेस अध्यक्ष और प्रमुख टीएम रोह ने इस अपकमिंग फोन को लेकर कुछ संकेत दिए हैं, जिसके अनुसार Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 को पहले मॉडल की तुलना में स्लिम और हल्के वजन डिजाइन के साथ लाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि, फोल्डेबल डिवाइस में प्रत्येक ग्राम और मिलीमीटर को एक बेहतर इंजीनियरिंग की मदद से कम किया गया है। इसके साथ ही उम्मीद है कि, दोनों डिवाइसों को एडवांस्ड हार्डवेयर और शानदार कैमरा सपोर्ट से लैस किया जा सकता है।

 Galaxy Z Flip 5, Fold 5 को कंपनी ने किया टीज,  26 जुलाई को होगा लॉन्च

वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 में एक नई हिंज डिजाइन दी जा सकती है। जिससे इन फोन्स में 'hinge gap'को हटाया जा सकेगा। खबरों कि मानें तो Flip 5 में पुराने मॉडल Flip 4 की तुलना में बड़ी कवर डिस्प्ले दी जाएगी। हाल ही में लॉन्च हुए Moto Razr 40 Ultra में भी बड़ी कवर डिस्प्ले दी गई है।

नए टैबलेट और स्मार्टवॉच की भी होगी एंट्री

कंपनी Galaxy Z Flip 5 और Fold 5 के साथ ही अपने नेक्स्ट जेनरेशन के गैलेक्सी टैब और स्मार्टवॉच को भी इस इवेंट में लॉन्च करेंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy z flip 5 or fold 5 smartphone can be launched by samsung with slim and light design than the first model. Along with this, this phone can be offered with a large display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X