Samsung Galaxy Z Flip 6 का स्पेशल Doraemon एडिशन लॉन्च, जानें खासियत
Samsung ने हाल ही में अपना फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 6 पेश किया था। कंपनी ने अपने इस फोन का स्पेशल Doraemon एडिशन लॉन्च एक किया है।
फिलहाल कंपनी ने हॉन्ग कॉन्ग में फोन का Doraemon एडिशन उपलब्ध कराया है। इस स्पेशल एडीशन के तहत केवल 800 हैंडसेट को ही रिलीज किया जाएंगा।\

बता दें, कंपनी ने 100% DORAEMON और FRIENDS एग्जिबिशन को सेलिब्रेट करने के लिए इस स्पेशल लिमिटिड एडिशन को बाजार में पेश किया है। जिससे डोरेमॉन के फैंस इस स्मार्फोनट को भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकें। चलिए आगे इसकी खासियतों को जानते हैं।
कंपनी ने Galaxy Z Flip 6 Doraemon edition का कलर लाइट ब्लू रखा है। जो डोरेमॉन एनिम कैरेक्टर के रंग के समान है। इस फोन में पहले से ही स्पेशल डोरेमॉन थीम लोड है। इस थीम में खास बूट एनिमेशन, लॉक स्क्रीन, होम स्क्रीन और कस्टमाइज्ड ऐप आइकन भी दिए गए हैं।

इसके अलावा यूजर को फोन के साथ ही एक डोरेमॉन थीम वाला फोन स्टैंड भी मिलेगा। जिसमें मेग्नेटिक डिजाइन है और यह फोन सेफ तरीके से होल्ड करने में मदद करता है। यह स्पेशल एडीशन फोन कंपनी की हॉन्ग-कॉन्ग वेबसाइट पर लिस्ट की गई है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 Doraemon edition स्पेसिफिकेशंस- Samsung Galaxy Z Flip 6 के इस स्पेशल एडिशन में समान स्पेसिफिकेशंस मिलता है। Galaxy Z Flip 6 की कवर स्क्रीन 3.4 इंच सुपर AMOLED स्क्रीन है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 306ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है।
वहीं अंदर की तरफ, इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
ओएस की बात करें तो यह फोन One UI 6.1.1 पर चलता है। फोन में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिल रहा है। यह लेटेस्ट एडीशन डुअल-सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP48 रेटिंग मिले हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी Z फ्लिप 6 डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, OIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल के वाइड एंगल कैमरे के साथ-साथ f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरे से लैस है। वहीं इंटरनल डिस्प्ले पर f/2.2 अपर्चर के साथ 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Galaxy Z Flip 6 को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसके साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी के अनुसार फोल्ड होने पर इसका माप 85.1x71.9x14.9 mm और ओपन होने पर 165.1x71.9x6.9 mm है।


Click it and Unblock the Notifications








