भारत में Samsung Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6 का प्री-ऑर्डर स्टार्ट, जानें ऑफर व स्पेक्स
Samsung Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6 Pre-Orders: सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy Z Flip 6, Galaxy Z Fold 6 की प्री-ऑर्डर भारत में शुरू कर दी है। इसके साथ ही कुछ ऑफर का भी खुलासा किया है, जो स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मिलेंगे।
सैमसंग अगले महीने 10 जुलाई को आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने इन दोनों नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 प्री-ऑर्डर- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को आप अब Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और पूरे भारत में सभी रिटेल आउटलेट्स पर प्री-रिजर्व करा सकते हैं।
फोल्डेबल स्मार्टफोन को रिजर्व करने के लिए उन्हें बस 2,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करना होगा। वे दोनों में से किसी भी फोन की खरीद पर 7,000 रुपये का लाभ भी पा सकते हैं।

इसके अलावा, ग्राहक 1,999 रुपये की टोकन राशि के साथ सैमसंग के अगले गैलेक्सी इकोसिस्टम उत्पादों को प्री-रिजर्व भी कर सकते हैं और इन उत्पादों की खरीद पर 6,499 रुपये तक के लाभ ले सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6, गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की संभावित कीमत - टिपस्टर सुधांशु अंभोरे की मानें तो गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
इसे 12GB / 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,200 (लगभग Rs 1,96,000), 12GB/512GB की कीमत EUR 2,330 (लगभग Rs 2,08,000) और 12GB/1TB - EUR 2,580 (लगभग Rs 2,30,000) है।
अगर इस बात पर भरोसा किया जाए, तो इसका मतलब यह होगा कि गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की कीमत अपने पिछले मॉडल की तुलना में 26,000 रुपये बढ़ जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 6 की कीमत में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। टिपस्टर के अनुसार, आगामी हैंडसेट दो वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।
इसके 12GB/256GB EUR 1,330 (लगभग Rs 1,18,000) और 12GB/512GB EUR 1,450 (लगभग Rs 1,30,000)। इसका मतलब है कि बेस मॉडल के लिए स्मार्टफोन की कीमत में EUR 130 (लगभग Rs 11,000) की बढ़ोतरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications