Home
Mobile

Samsung ने AI फीचर्स, बड़ी बैटरी के साथ Galaxy Z Flip 6 किया लॉन्च, जानें कीमत, सेल डेट से लेकर सबकुछ

Samsung Galaxy Z Flip 6 Price: सैमसंग ने पेरिस में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में आधिकारिक तौर पर अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फ्लिप 6 लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल बेहतर फैसलिटी और एडवांस AI कैपेसिटी ऑफर करता है।

लॉन्च के साथ ही गैलेक्सी Z फ्लिप 6 आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। जिसे 24 जुलाई से आम तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung ने AI फीचर्स, बड़ी बैटरी के साथ Galaxy Z Flip 6 किया लॉन्च

Galaxy Z Flip 6 स्पेसिफिकेशन: गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में कवर स्क्रीन 3.4 इंच की मिल रही है, जो Z Flip 5 के समान ही है। सबसे खास बात यह है कि, यह फोन अब ओपन किए बिना ही AI-असिस्टेड फंक्शन देने में सक्षम है।

इसके अलावा गैलेक्सी Z फ्लिप में AI-पावर्ड फोटो एम्बिएंट वॉलपेपर है, जो समय और मौसम के आधार पर रियल-टाइम में बदलते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जिसे 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

इस डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज मिल रहा है। कैमरा सेटअप की बात करे तो गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 50MP वाइड-एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जो 10x ज़ूम तक को सपोर्ट करने में सक्षम है। बेहतरीन नाइट फ़ोटोग्राफ़ी और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के साथ इन-ऐप इंटीग्रेशन से कम रोशनी में भी शानदार फ़ोटो कैप्चर करना और शेयर करना आसान हो जाता है।

बैटरी की बात करें तो Galaxy Z Flip 6 में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग स्पीड को भी सपोर्ट करती है। बता दें, सैमसंग का गैलेक्सी एआई एकीकरण गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 में कई नई फैसलिटी लाएगा।

Samsung Galaxy Z Flip 6 कीमत कलर व बिक्री डेट: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की कीमत 1,099 डॉलर से शुरू होती है। गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को ग्राहक सिल्वर शैडो, येलो, ब्लू और मिंट कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। गैलेक्सी Z फोल्ड 6, Z फ्लिप 6 और गैलेक्सी बड्स 3 सीरीज की प्री-ऑर्डर 10 जुलाई यानी आज से उपलब्ध होंगे, हालांकि, ये बिक्री के लिए 24 जुलाई से उपलब्ध होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Flip 6 Launched With Galaxy AI Know Price sale date Specs and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X