लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7 की कीमत का खुलासा
अगर आप भी Samsung के नेक्स्ट फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7 जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार हैं, और हाल ही में हुई कीमत लीक ने यूजर्स की उत्सुकता को और भी बढ़ा दी है। टिपस्टर @PandaFlashPro ने X पर इन आगामी फोल्डेबल फोन्स की संभावित कीमतों का खुलासा किया है। तो आइए आपको आगे इन अपकमिंग फोन्स की कीमत से लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7 की संभावित कीमत
गैलेक्सी Z Flip 7 और Z Fold 7 की कीमतें उनके पिछले मॉडल्स के समान रहने की संभावना है। फ्लिप 7 की कीमत लगभग $ 1,099 और फोल्ड 7 की कीमत $1,899 हो सकती है। इस खबर से उन यूजर्स को राहत मिल सकती है, जो सैमसंग द्वारा कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर काफी चिंतित थे।

हालांकि यह राहत की बात है कि कीमतें बढ़ी नहीं हैं, लेकिन वे घटती भी नहीं दिख रही हैं, जिससे कई फोल्डेबल फोन लवर्स निराश भी हो सकते हैं। उम्मीद थी कि सैमसंग कीमतों में कटौती करेगा, खासकर जब फोल्डेबल फोन अभी भी एक निचले वर्ग में हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इनकी निर्माण प्रक्रिया में सुधार के बाद भी फोल्डेबल फोन की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है, जो इन प्रोडक्ट्स को मुख्यधारा में लाने के लिए एक बड़ा मौका हो सकता था। हालांक सैमसंग ने कीमतों को स्थिर रखते हुए पिछले साल के आकड़ों पर ही कायम रहने का फैसला किया है।
Galaxy Z Flip 7 और Z Fold 7 में अब क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन चिप की बजाय सैमसंग का Exynos 2500 चिपसेट इस्तेमाल होने की उम्मीद है। यह कदम फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए पहली बार उठाया जा रहा है, और यह सैमसंग की अपनी चिप टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का एक बड़ा प्रयास प्रतीत होता है।
अगर आप भी फोल्डेबल फोन लवर हैं और बजट की कोई चिंता नहीं तो Z Flip 7 और Z Fold 7 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन रहेंगे, क्योंकि इनका सॉफ्टवेयर अनुभव अभी भी सबसे प्रीमियम होगा। हालांकि अगर आप एक किफायती एंट्री पॉइंट की उम्मीद कर रहे थे तो यह लीक शायद आपको थोड़ा निराश कर सकते हैं। इसके साथ ही Galaxy Z Flip 7 के लीक हुए कैमरा स्पेक्स भी सामने आए हैं, जिन्हें आप मिस नहीं करना चाहेंगे।
यह सब फिलहाल अफवाहों पर आधारित है, इसलिए जब तक सैमसंग इसे आधिकारिक रुप से नहीं पुष्टि करता, तब तक इसे पूरी तरह से सच मानना मुश्किल है। लेकिन एक बात तो साफ है। फोल्डेबल फोन अभी भी एक लग्जरी प्रोडक्ट हैं, और सैमसंग इन्हें इस श्रेणी से बाहर करने का कोई इरादा नहीं रखता।


Click it and Unblock the Notifications








