Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Flip FE और Z Flip 7: पावरफुल प्रोसेसर के साथ नए फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy Z Flip FE और Z Flip 7 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिनके अनुसार Galaxy Z Flip FE में Exynos 2400e चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो इसे अफोर्डेबल प्राइज में दमदार परफॉर्मेंस देगा।

जबकि, Galaxy Z Flip 7 में Exynos का अपकमिंग वर्जन इस्तेमाल किया जाएगा, जो इस फोन को और भी पावरफुल बनाने में मदद करेगा। लॉन्चिंग की बात करें तो इन दोनों डिवाइसेस को अगले साल यानी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

Galaxy Z Flip FE, Z Flip 7 के प्रोसेसर और नए फीचर्स का खुलासा

सैमसंग लवर्स को Galaxy Z सीरीज के नए फोन्स का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन वर्तमान में Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip FE से जुड़ी नई रिपोर्ट सामने आई है। टिप्स्टर @jukanlosreve के अनुसार गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई में Exynos 2400e चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Galaxy Z Flip 7 में Exynos 2500 प्रोसेसर मिलेगा।

हालांकि, यह नया प्रोसेसर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। आपको बता दें, Galaxy Z Flip 6 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है। ऐसे में कंपनी Galaxy Z Flip 7 में एक बड़ा प्रोसेसर अपग्रेड देने वाली है।

वहीं बात अगर Galaxy Z Flip FE की करें तो इसे अफोर्डेबल बनाने के लिए इसमें Exynos 2400e चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। हालांकि, यह प्रोसेसर रोजाना की कार्यों के लिए दमदार माना जाता है। इस डिवाइस का कनेक्शन सैमसंग की अपकिंग Galaxy S25 सीरीज से भी जोड़े जाने की संभावना है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज को लेकर सामने आई अफवाहों की मानें तो कंपनी इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है, जबकि Exynos 2500 को फोल्डेबल फोन्स के लिए रिजर्व किया जा सकता है। गैलेक्सी एस25 सीरीज के बेस मॉडल में 12GB रैम मिलने की उम्मीद है, जो एक बड़ा अपग्रेड होगा।

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो Galaxy S25+, Galaxy S25 Ultra को BIS लिस्टिंग में देखा गया है, जिससे इनकी भारत में लॉन्चिंग के भी संकेच मिले हैं। सैमसंग के ये फोन्स जनवरी में दस्तक दे सकते हैं। हालांकि, ब्रांड की ओर से फिलहाल इसकी लॉन्चिंग और फीचर्स को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी शेयर नहीं की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Flip FE and Z Flip 7 features leaked including processor ahead of launch date
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X