Home
Mobile

14 हजार तक की छूट के साथ खरीदें Samsung का यह Flip फोन, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy Z Flip 5 5G Discount: अगर आप भी सैमसंग का फ्लिप फोन लेने की सोच रहे हैं, और ज्यादा कीमत के कारण नहीं ले पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में सैमसंग के फ्लिप फोन Galaxy Z Flip5 5G पर मिलने वाले छप्पड़-फाड़ डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे इस फोन पर 14 हजार तक की छूट ली जा सकती है। आइए आगे इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

14 हजार तक की छूट के साथ खरीदें Samsung का यह Flip फोन, जानें डिटेल

Samsung Galaxy Z Flip5 5G पर ऑफर- सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत तो वैसे 99,999 रुपये है। हालांकि, अगर ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान करते हैं, तो उन्हें यह फोन 14 हजार तक की छूट के साथ मिलेगा।

इसके साथ ही इस पर कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध कराया है। जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी। इसे डिस्काउंट के साथ सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग स्टोर और Amazon से ग्राहक खरीद सकते हैं। यह फोन ब्लैक, ग्रीन, क्रीम और लीलैक 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

14 हजार तक की छूट के साथ खरीदें Samsung का यह Flip फोन, जानें डिटेल

Samsung Galaxy Z Flip5 5G स्पेक्स- सैमसंग के इस फ्लिप फोन की खासियत की बात करें तो इस फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.7 इंच की है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 175 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। वहीं इसका बाहरी डिस्प्ले 3.4 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगा।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकम स्नैपड्रेगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जो 12+12MP के लेंस से लैस हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावरफुल कैमरा एक्सपीरियंस के लिए इसमें AI सॉल्युशन को भी जोड़ा गया है। इतना ही नहीं इससे AI की मदद से आप बेहतरीन फोटोज ले सकते हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 3,700 mAh की बैटरी दी है, जो 25W की फास्ट चर्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का यह फ्लिप फोन IPX8 बिल्ड के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G get huge discount check new price and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X