Home
Mobile

नए अवतार में आया Samsung Galaxy Z Flip 5 फोन, जानें कीमत व खासियत

Samsung Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition Launched: सैमसंग ने आखिरकार कई दिनों की सुर्खियों के बाद Galaxy Z Flip 5 का लिमिटेड एडिशन अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। जिसे Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition नाम से जाना जाएगा। सैमसंग ने इसे फेशन बेस्ड हाउस Maison Margiela के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया है। आपको बता दें, यह सैमसंग का दूसरा कोलबरैशन है, जिसे इस कंपनी के साथ तैयार किया गया है। इससे पहले कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 Maison Margiela Edition भी लॉन्च किया है। तो आइए आपको नए एडीशन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इन देशों में लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन

सैमसंग के इस स्पेशल एडिशन Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition को फिलहाल तीन देशों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें चीन, साउथ कोरिया और हांगकांग शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन को 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है।

नए अवतार में आया Samsung Galaxy Z Flip 5 फोन,  जानें कीमत व खासियत

कंपनी ने अपने नए एडिशन के बारे में बताते हुए कहा कि, दो ब्रांड Samsung और Maison Margiela के बीच की यह पार्टनरशिप हाई-टेक्नोलॉजी डिवाइस के जरिए फैशन और टेक्नोलॉजी के मेल को एक साथ लाता है। कंपनी का कहना है कि, इस पार्टनरशिप के माध्यम से हम चाहते हैं कि, कस्टमर खुद की पहचान को ढूंढे और इसे बिना किसी सीमा के व्यक्त करें।

सैमसंग के स्पेशल एडिशन का डिजाइन

Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition की डिजाइन की बात की जाए तो यह फोन एक सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आ रहा है। यह फोन Maison Margiela के आइकॉनिक जैकेट को डिस्प्ले करता है। मालूम हो कि, इस फोन का सेमी-ट्रांसपेरेंट बैक दो केस में आता है। जिसमें फ्लैप लेदर और फ्लिपसूट शामिल हैं।

इस दिन से कर सकेंगे खरीदारी

Galaxy Z Flip5 Maison Margiela edition की बिक्री को लेकर कंपनी का कहना है कि, इस फोन की खरीदारी ग्राहक इसी महीने से कर सकेंगे। Galaxy Z Flip5 Maison Margiela edition को कुछ सेलेक्टेड बाजारों में बिक्री के लिए 30 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition की कीमत

इस मॉडल की कीमत की बात करें तो इसे आप 2,497,000 वॉन यानी कि, तकरीबन 1,60,400 रुपये है। मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन 512GB है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched a limited edition of Galaxy Z Flip 5 for its customers. The name of this phone is Galaxy Z Flip 5 Maison Margiela Edition. The company has informed that this phone has been developed in partnership with fashion based house Maison Margiela. Earlier, Galaxy Z Flip 4 Maison Margiela Edition was also introduced.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X