Home
Mobile

Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें, जल्दी करें, यहां देखें लिस्ट

Cheapest Foldable Mobile phones on Amazon: लोगों में फोल्डेबल फोन का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए कई बड़ी कंपनियां अपने नए-नए फोल्डेबल (Foldable) फोन्स लॉन्च कर रही हैं, लेकिन इसकी कीमत ज्याद होने के कारण सभी लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

दरअसल फोल्डेबल फोन की कीमत लाखों रूपये होती है, अभी आप अमेजन से भारी भरकम छूट के साथ नया फोल्डेबल फोन खरीद सकते हैं। जिसमें Samsung, Oneplus और TECNO जैसे ब्रांड्स के फोल्डेबल फोन्स शामिल हैं। तो आइए आगे आपको इसकी कीमत व ऑफर और उपलब्धता से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताते हैं।

Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें

Oneplus Open - वनप्लस ओपन फोन के 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Amazon से 1,39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर आप 5000 रुपये तक के डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे।

वनप्लस के फोल्डेबल फोन में आपको 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.82 इंच मेन डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qulacomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 48MP का प्राइमरी कैमरा, 64MP का सेकेंडरी और 48MP का तीसरा कैमरा से पैक है।

Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें

Samsung Galaxy Z Fold3 5G - इसके अलावा आप अमेजन से Galaxy Z Fold3 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को महज 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

इस फोन में 7.6 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qulacomm Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है।

Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें

TECNO Phantom V Fold 5G - टेक्नो फैंटम V Fold 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक अमेजन से मात्र 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को इस फोन पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट कूपन भी ऑफर किया जा रहा है। अगर आप बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करते हैं तो आप इस पर 1000 रुपये का अन्य ऑफर भी पा सकते हैं।

इसमें 6.42 इंच का FHD+ कवर डिस्प्ले और 7.85 इंच मेन डिस्प्ले दिया गया है। जो MTK Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेडरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy z fold 3 to oneplus open cheapest foldable mobile phones on amazon check full list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X