Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 पर बंपर छूट, इतने हजार तक की करें बचत, जानें ऑफर डिटेल

अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में Samsung के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 पर कंपनी ने ऑफर्स का ऐलान किया है। जिसके तहत यूजर्स इस फोन को कीमत से भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। तो चलिए आपको इन दोनों फोल्डेबल फोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 पर ऑफर

ऑफर के तहत Galaxy Z Fold 5 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy Z Flip 5 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 85,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ आप सीमित समय तक ही उठा सकते हैं।

दरअसल ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से Galaxy Z Fold 5 की खरीदारी करने पर 7 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को 9,000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दे रही है। यानि कि, टोटल आप इस पर 16 हजार रुपये तक का बचत कर सकते हैं। इसके अलावा 9 महीने की जीरो-इंटरेस्ट EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है।

वहीं Samsung Galaxy Z Flip 5 की बात करें, तो इस पर भी 7 हजार रुपये का कैशबैक और अपग्रेड बोनस का लाभ मिल रहा है। यानि कि, आप इस पर 14 हजार रुपये का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकते हैं।

आपको बता दें, ये सभी ऑफर्स Galaxy Z Flip 5 के 512GB स्टोरेज और Fold 5 के 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 पर बंपर छूट, जानें ऑफर डिटेल्स

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 की कीमत

आपको बता दें, Galaxy Z Fold 5 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है, वहीं 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है।

Galaxy Z Flip 5 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है। इन दोनों फोन्स की बिक्री भारत में Samsung के ऑफिशियल साइट , अमेज़न , फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर पर की जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has announced offers on its latest foldable phones Galaxy Z Fold 5 and Flip 5. After which users can buy these phones with a huge discount from the price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X