Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 5 की लॉन्च से पहले डिजाइन लीक, इस दिन हो सकती है धमाकेदार एंट्री, जानें स्पेक्स और कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 5: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन सामने आ गया है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि, कंपनी अपने इस नए फोन को समय से पहले ही मार्केट में पेश कर सकती है। लीक्स की मानें तो सैमसंग अपने इस अपकमिंग हैंडसेट Galaxy Z Fold 5 को जुलाई के आखिरी हफ्ते तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इसका डिजाइन इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन का डिजाइन Mysmartprice नाम की वेबसाइट ने शेयर किया है। जिसमें फोन को काफी पतला दिखाया गया है साथ ही इसके साथ S-Pen भी नजर आ रहा है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह फोन S-Pen को सपोर्ट भी करेगा। तो आईए आपको इस फोन की कीमत से लेकर स्पेक्स तक की जानकारी आगे बताते हैं।

इस दिन दे सकता है दस्तक

लीक रिपोर्ट्स के अनुसाक, सैमसंग अपने इस फोल्डेबल फोन को जुलाई के आखिरी हफ्ते 26 जुलाई को भारत में लॉन्च कर सकता है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है। ये केवल लीक रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमान लगाया गया है।

संभावित कीमत

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को कंपनी $1,799 यानी करीब 1,47,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये केवल अनुमानित कीमत है। इसके सही कीमत के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Galaxy Z Fold 5 की लॉन्च से पहले डिजाइन लीक, इस दिन हो सकती है धमाकेदा

संभावित स्पेक्स

Galaxy Z Fold 5 को 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120hz हो सकता है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन में स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दे सकती है। मोबाइल फोन की सेकेंडरी डिस्प्ले 6.2 इंच की हो सकती है। इसमें यूजर्स को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC का सपोर्ट मिल सकता है , जो कंपनी ने गैलेक्सी S23 लाइनअप में भी दिया है। इसके अलावा यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का, सेकेंडरी कैमरा 12MP का और 10MP का टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूजर्स को इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दोनों डिस्प्ले में मिल सकता है।

वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इस फोन में 8GB+25GB और 12GB + 512GB कंपनी इसे 1TB स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है। अपने इस डिवाइस Galaxy Z Fold 5 को पावर देने के लिए इसमें 4400mAh की एक बैटरी दे सकती है। जो 45 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Even before the launch of Samsung Galaxy Z Fold 5 smartphone, its design has been leaked. In the leaked photo, this phone has been shown quite slim. Also, S-Pen is also visible with this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X