Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 की बुकिंग शुरू, मात्र 1999 रूपये में करें बुक, जानें कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड Samsung बहुत जल्द अपने दो नए हैंडसेट Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च करने वाली है। हालांकि लॉन्चिंग से पहले ही इन दोनों फोन्स की कंपनी ने भारत में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ये दोनों अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ दस्तक दे सकते हैं। दरअसल सैमसंग का सबसे बड़ा मेगा इवेंट Galaxy Unpacked इस महीने के आखिर में होना है, इस दौरान कंपनी अपने इन दोनों फोन्स को पेश कर सकती है। तो आइए आपको इन फोन्स की प्री-बुकिंग पर मिल रहे ऑफर, इसके स्पेक्स और कीमत की जानकारी आगे बताते हैं।

प्री-ऑर्डर पर ऑफर

इन स्मार्टफोन्स के प्री-ऑर्डर पर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा दो या फिर दो से अधिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को कंपनी अन्य 5 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देने की पेशकश कर रही है। फोन के रिजर्वेशन कंपनी की वेबसाइट , फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया पर कराया जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को 1,999 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। आपको बता दें, सैमसंग का मेगा इवेंट Galaxy Unpacked 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित किया जाएगा। अपने इस इवेंट को कंपीनी अपने आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगी।

Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 की बुकिंग शुरू, जानें ऑफर

Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के संभावित स्पेक्स

जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग पास आ रही है, इसके स्पेक्स की भी जानकारी लीक हो रही है। हाल ही में टिप्सटर SnoopyTech (@snoopytech) ने XDA Developers के जरिए सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के कथित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लीक किए थे। जिनके अनुसार Galaxy Z Fold 5 को होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। साथ रिपोर्ट में इस बाता का भी दावा किया गया था कि, Galaxy Z Fold 5 को कंपनी तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।

Galaxy Z Fold 5 में 7.6 इंच फुल HD+ Dynamic AMOLED इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक हो सकता है। वहीं इसके बाहरी स्क्रीन को 6.2 इंच Dynamic AMOLED डिस्प्ले (904 x 2,316 पिक्सल) के साथ पेश किया जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256 GB और 512 GB के स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।

इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,400 mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। इसका वहीं Galaxy Z Flip 5 में भी डुअल सिम के लिए सपोर्ट दिया जा सकता है। इसका मेन डिस्प्ले 6.7 इंच फुल HD+ के साथ आने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक का हो सकता है। इस फोन का बाहरी डिस्प्ले 3.4 इंच 748 x 720 पिक्सल के साथ दिया जा सकता है। इसे कंपनी 256 GB और 512 GB के स्टोरेज ऑप्शन में पेश करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company of Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 has started pre-booking in India. Both these upcoming phones can be launched with Snapdragon 8 Gen 2 SoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X