Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 की प्राइज लॉन्च से पहले लीक, जानें कीमत और अर्ली ऑफर

Galaxy Z Fold and Flip 5 Price leak: Samsung Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 को लॉन्च होने में अब कुछ दिन ही रह गए हैं। लेकिन लॉन्च से कुछ दिन पहले ही इन दोनों अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के कीमत, अर्ली ऑफर और EMI डिटेल की जानकारी सामने आ चुकी है। दरअसल कंपनी 26 जुलाई को अपने सबसे बड़े इवेंट Samsung Unpacked 2023 में इन स्मार्टफोन पर से पर्दा उठाने वाली है। इससे ठीक दो दिन पहले ही टिपस्टर अभिषेक यादव ने इन दोनों फोन्स की कीमत और अर्ली ऑफर का खुलासा कर दिया है। आइए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इसके अर्ली ऑफर और EMI के बारे में आगे बताते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 की कीमत

टिपस्टर अभिषेक यादव की मानें तो Samsung Galaxy Z Fold 5 को कंपनी भारत में 1,49,999 रुपये की कीमत के साथ पेश कर सकती है। अर्ली ऑफर के तहत इस फोन को आप 6 हजार की बचत के साथ 1,43,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं Samsung Galaxy Z Flip 5 को 99,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। जिसे अर्ली ऑफर के तहत ग्राहक 94,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा अगर आप इस फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Galaxy Z Fold 5 के लिए 9,428 रुपये और Galaxy Z Flip 5 6,285 रुपये खर्च करने होंगे। आपको बता दें, ये कीमत लीक रिपोर्ट्क के अनुसार है। हालांकि कंपनी की ओर से इन फोन्स की कीमत को लेकर अभी तक कोई ऑधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

 Samsung Galaxy Z Fold 5, Flip 5 की कीमत लीक, जानें लॉन्चिंग प्राइज

Samsung galaxy Z flip 5 के स्पेसिफिकेशंस

Samsung galaxy Z flip 5 को 1080x2640 के पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 3.4 इंच की बाहरी स्क्रीन शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस फोल्डेबल डिवाइस को कंपनी ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। जो वन यूआई 5.1 यूजर इंटरफेस के साथ एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 को 256GB और 512GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लाए जाने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ही 3,700mAh की बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 5 will be launched in India with a price of Rs 1,49,999 and Samsung Galaxy Z Flip 5 with a price of Rs 99,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X