Galaxy Z Fold 5 आखिर आपको क्यों खरीदना चाहिए, जानें 5 कारण, 18 अगस्त से बिक्री शुरू
Galaxy Z Fold 5 Sale: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 और Flip 5 की बिक्री 18 अगस्त से शुरू होने वाली है। कंपनी ने हाल ही में अपने एक इंवेंट के दौरान अपने फोल्डेबल फोन सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 और सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी अपने प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11 अगस्त से ही इन दोनों हैंडसेट की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस फोन को लेकर ग्राहकों में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। आज हम इस आर्टिकल में आपको इस फोन को खरीदने के 5 मुख्य कारण बताने जा रहे हैं।
1- बड़ी स्क्रीन
Galaxy Z Fold 5 में आपको एक बड़ी 7.6 इंच की स्क्रीन मिल रही है। इसमें 6.2 इंच की कवर स्क्रीन के साथ 7.6 इंच AMOLED इनर डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जिससे आपको इस पर वीडियो गेम खेलने का एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही आप बड़ी स्क्रीन पर कोई फिल्म या सीरीज का भी आनंद ले सकते है।
2- स्मूद प्रदर्शन
Galaxy Z Fold 5 स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस है। सैमसंग ने इसे खास तौर पर गैलेक्सी श्रृंखला के लिए तैयार किया है। इसमें आप एक साथ कई App का इस्तेमाल आसानी के सर सकते हैं। इस फोन में एप्स के बीच स्विच करना काफी इजी है।
3- स्टोरेज
Galaxy Z Fold 5 में आपको 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट भी मिल रहा है।
4- शानदार कैमरा
Galaxy Z Fold 5 में आपको फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा क्वालिटी मिल रहा है। इसमें कंपनी ने अलग-अलग कैमरा लेंस दिए है। जो आपके फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बढ़ाने वाला है। यह फोन 50MP + 12MP + 10MP कैमरा के साथ आ रहा है।

5- तगड़ी बैटरी
Galaxy Z Fold 5 में आपको एक तगड़ी बैटरी मिल रही है। इस फोल्डेबल फोन को कंपनी ने 4400mAh से लैस किया है। जो 25W फास्ट चार्जर के साथ आ रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold 5 की कीमत
Galaxy Z Fold 5 की कीमत की बात करें तो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये रखा गया है। इसके अलावा 12GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,84,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








