Samsung Galaxy Z Fold 5 Vs Xiaomi Mix Fold 3 में जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट ?
Samsung Galaxy Z Fold 5 Vs Xiaomi Mix Fold 3: स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने हाल ही में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च किया गया है। जिसका सीधा मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Samsung Galaxy Z fold 5) से माना जा रहा है। Xiaomi और Samsung ने अपने इन फोल्डेबल फोन को डुअल डिस्प्ले, कॉम्पैक्ट बॉडी के साथ कई दमदार फीचर्स से पैक्ड किया है। तो आईए आपको आगे इन दोनों फोन्स की कीमत , फीचर्स और स्पेक्स के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से आप इन दोनों फोल्डेबल फोन्स में से अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन का चुनाव कर सकें।
Mix Fold 3 Vs Galaxy Z Fold 5 : कीमत
मिक्स फोल्ड 3 के12 GB रैम +256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8999 युआन यानि कि, लगभग 10,02,350 रुपये तय किया गया है। 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9999 चीनी युआन यानि कि, लगभग 1,14,852 रुपये और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 चीनी युआन यानि कि, लगभग 1,25,100 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। वहीं 12 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,64,999 रुपये और 12 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वेरियंट के लिए आपको 1,84,999 रुपये खर्त करने पड़ सकते हैं।

Mix Fold 3 Vs Galaxy Z Fold 5 : डिस्प्ले
Mix Mold 3 में 8.03 इंच LTPO E6 OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन की स्क्रीन HDR10+ और डॉल्बी विजन प्लेबैक सपोर्ट करती है। इस फोन के साथ 6.56 इंच LTPO OLED (2520x1080p) रेजॉलूशन वाली स्क्रीन दी गई है। जिसका स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में 7.6 इंच डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो (2176×1812 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। फोन में एक सेकेंडरी स्क्रीन भी शामिल की गई है, जो 6.2 इंच डायनमिक AMOLED 2X (2316×904 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है।
Mix Fold 3 Vs Galaxy Z Fold 5 : प्रोसेसर
आपको बता दें, शाओमी और सैमसंग को दोनों फोल्डेबल फोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया गया है। सैमसंग ने Galaxy ब्रैंडिंग के साथ फोल्ड 5 में इस प्रोसेसर के कस्टम वर्जन का इस्तेमाल किया है। टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है।

Mix Fold 3 Vs Galaxy Z Fold 5 : कैमरा
मिक्स फोल्ड 3 में कुल 6 कैमरों का सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल, 10 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के चार रियर कैमरे शामिल हैं। साथ ही 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। हैंडसेट की फोल्डिंग स्क्रीन पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया गया है। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 में 50 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में फोल्डिंग स्क्रीन पर 4 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।
Mix Fold 3 Vs Galaxy Z Fold 5 : बैटरी
मिक्स फोल्ड 3 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। वहीं गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4400mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








