भारत में Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6 का इस दिन से शुरू होगा प्री-रिजर्वेशन, यहां जानें सबकुछ
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट्स Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे अगले महीने कंपनी पेश करेगी। दरअसल सैमसंग 10 जून को अपना अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) आयोजित करने जा रहा है।
इस इवेंट में, कंपनी अपने नेक्स्ट जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिन्हें गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 नाम से जाना जाएगा। हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही X पूर्व में Twitter पर टिपस्टर तरुण वत्स ने इन स्मार्टफोन की रिजर्वेशन डेट का खुलासा करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

जिसके अनुसार, इन फोन्स की प्री-रिजर्वेशन 26 जून 2024 से भारत में शुरू होगी। वहीं हाल ही में एक गीकबेंच लिस्टिंग से पुष्टि हुई थी कि, गैलेक्सी Z फोल्ड 6 अनलॉक यूएस मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। टिपस्टर ने गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप से लैस गैलेक्सी Z फ्लिप 6 भारतीय मॉडल भी देखा। तो आइए आगे इसके बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 स्पेक्स- सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनके अनुसार, इसमें 7.6 इंच का इंटरनल डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 6.3 इंच का एक्सटर्नल डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा। इनर स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2160 x 1856 पिक्सल होगा, जबकि बाहरी स्क्रीन 2376 x 968 पिक्सल पेश करेगी। हालांकि, इन दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

परफॉर्मेंस के लिए, इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC शामिल होगा, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 25W चार्जिंग स्पीड के साथ 4,400mAh की बैटरी है। बाहरी डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट में 10MP का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि, डिस्प्ले में 4MP सेंसर शामिल होगा।
गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम 50MP f/1.8 मेन OIS सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ज़ूम के साथ 10MP टेलीफ़ोटो यूनिट शामिल होंगे। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट, Wi-Fi6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, UWB और 5G जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy Z Flip 6 स्पेक्स: गैलेक्सी Z फ्लिप 6 में 6.7 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा, जो 2640 x 1080 रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 720 x 748 के रिज़ॉल्यूशन वाला 3.4 इंच का कवर डिस्प्ले भी मिलेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। स्टोरेज ऑप्शन में 256 जीबी और 512 जीबी मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 50 MP f/1.8 प्राइमरी कैमरा, 12 MP f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और ऑटोफोकस के बिना 10 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह 4K 60 FPS, 1080P 60 FPS और 1080P 120 या 240 FPS पर स्लो मोशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3, USB 3.2 जेन 1.4o और वाई-फाई 6E दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications