Samsung Galaxy Z Fold 6 जल्द 200MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, फीचर्स लीक, जानें सभी डिटेल
Samsung Galaxy Z Fold 6: Samsung अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च करता रहता है। Galaxy Z Fold 5 के बाद अब कंपनी अपने अगले हैंडसेट Galaxy Z Fold 6 पर काम कर रही है।
हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 के कैमरा फीचर्स लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग का नया फोल्डेबल फोन 200MP कैमरा के साथ बाजार में दस्तक देगा। तो चलिए आपको इसके बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

कंपनी अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को कई अपडेट्स के साथ ला सकती है। सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 6 को पिछले मॉडल की तुलना में पावरफुल डिस्प्ले और कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।
Galaxy Z Fold 6 पिछले सभी फोल्डेबल मॉडल के मुकाबले स्लिम होगा। इसमें यूजर को बड़ा इनर और आउटर डिस्प्ले मिल सकता है।वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें भी आपको अपडेट देखने को मिल सकता है। बैटरी को लेकर जानकारी सामने आई है कि, यह पहले से ज्यादा छोटी हो सकती है।

कैमरा की बात करें तो इस आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में गैलेक्सी S24 अल्ट्रा जैसा ही कैमरा मिल सकता है। आपको बता दें, Samsung Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एक 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर और एक 10 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा फिलहाल गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई है। एक अन्य लीक की मानें तो कंपनी Galaxy Z Fold 6 का सस्ता वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। जिसका डिजाइन मेन मॉडल जैसा ही हो सकता है।

वैसे तो कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए काफी फेमस है। इसके अलावा वर्तमान में कंपनी फोल्डेबल और Rollable टैबलेट पर भी काम कर रही है। गौरतलब है कि, साउथ कोरियन कंपनी ने पिछले साल सैमसंग गैलक्सी Z फोल्ड 5 और फ्लिप 5 को लॉन्च किया था। जिसमें 7.6 इंच का डायनेमिक अमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच फुल एचडी प्लस डायनेमिक 2X आउटर डिस्प्ले मिल रहा है।
इसके अलावा गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








