Samsung Galaxy Z Fold 6 का सपोर्ट पेज लाइव, स्पेसिफिकेशन आए सामने, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Samsung Upcoming Phone: सैमसंग अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बहुत जल्द अपना नया फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 6 लॉन्च करने जा रहा है। सैमसंग के इस आगामी फोन का सपोर्ट पेज भी लाइव हो चुका है।
जिससे इसके जल्द दस्तक देने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की डिटेल दी गई है। तो आइए आगे सैमसंग के इस आगामी फोल्डेबल फोन की सभी डिटेल्स को जानते हैं।

Galaxy Z Fold 6 स्पेसिफिकेशन: सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में माना जा रहा है कि, 7.6 इंच का डायनामिक्स AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2160 x 1856 पिक्सल होगा। वहीं इसका बाहरी डिस्प्ले 6.3 इंच का होगा, जिसका रेजोल्यूशन 986 x 2376 पिक्सल होने का अनुमान है।
परफॉर्मेंस के लिए Z Fold 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज दिए जानें की उम्मीद है।

कैमरा की बात करें तो Z Fold 6 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है, जिसका मेन कैमरा OIS के साथ 50MP का होगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफ़ोटो लेंस इसमें दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP का कवर कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले सेंसर मिलेगा।
Z Fold 6 को पावर देने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,400mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। यह आगामी फोल्डेबल फोन Z फोल्ड 5 के मुकाबले हल्का हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Galaxy Z Fold 6 की कीमत - फिलहाल ऑफिशियली इसके लॉन्चिंग का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक्स की मानें तो इस मोबाइल फोन को जून के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो, इस आगामी फोल्डेबल फोन के बेस 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1,899.99 (लगभग 1,58,000 रुपये) हो सकता है। वहीं इसके 512GB की कीमत$2,019.99 (लगभग 1,68,000 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की $2,259.99 (लगभग 1,78,000 रुपये) होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications