Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Diwali धमाका; ₹60,000 की भारी छूट, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका!
सैमसंग का Galaxy Z Fold 6 भले ही कंपनी का पुराना फोल्डेबल फ्लैगशिप हो, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा क्वालिटी और डिजाइन इसे आज भी मार्केट में एक प्रीमियम डिवाइस बनाए रखते हैं। अब Amazon की Big Diwali Sale 2025 से पहले यह फोन इतनी बड़ी कीमत कटौती के साथ उपलब्ध है कि यह डील किसी भी टेक-लवर के लिए मिस करना मुश्किल है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Amazon Deal
सैमसंग Galaxy Z Fold 6 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब ₹1,03,999 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च प्राइस ₹1,64,999 थी। यानी यूज़र्स को करीब ₹61,000 तक की बचत मिल रही है।
इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,119 का Amazon Pay कैशबैक बैलेंस भी मिलेगा।
स्मार्टफोन Silver Shadow और Navy Blue दो कलर ऑप्शन में लिस्टेड है। साथ ही, कंपनी No-Cost EMI का भी विकल्प दे रही है, जिससे आप इसे आसान किस्तों में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 6 के फीचर्स
Galaxy Z Fold 6 को सैमसंग ने अपने अब तक के सबसे मजबूत और इनोवेटिव फोल्डेबल डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया था। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 750 GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर न सिर्फ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में शानदार परफॉर्मेंस देता है, बल्कि पावर एफिशिएंसी के मामले में भी बेहतरीन है।
फोन में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इस फोन में 7.6-इंच का इनर Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले और 6.3-इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आते हैं। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 14 पर चलता है, जिस पर Samsung ने वादा किया है 7 साल तक के Android अपडेट्स का - यानी यह फोन आने वाले कई सालों तक फ्यूचर-रेडी रहेगा।
कैमरा सेटअप: प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी
- Galaxy Z Fold 6 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है ।
- 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ),
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस,
- और 10MP टेलीफोटो लेंस।
- सेल्फी के लिए इसमें दो कैमरे हैं। अंदर 4MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा और बाहर 10MP कवर कैमरा है।
इसका कैमरा सिस्टम न सिर्फ फोटोज बल्कि वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी बेहतरीन रिजल्ट देता है, खासकर स्टेबलिटी और कलर एक्यूरेसी में बेहतरीन असर दिखता है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 30 मिनट में करीब 50% तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा यह वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करता है।
क्यों है यह डील खास?
फोल्डेबल फोन की प्राइस आमतौर पर ₹1.5 लाख से ऊपर होती है, लेकिन इस Diwali सेल में Galaxy Z Fold 6 की कीमत ₹1 लाख के करीब पहुंच गई है।
Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, शानदार कैमरा, और 7 साल के अपडेट्स इसे इस प्राइस रेंज में एक प्रीमियम और लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट बना देते हैं। अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications