Home
Mobile

तगड़े फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 ने ली एंट्री, जानें कीमत और खूबिंया

Samsung Galaxy Z Fold 6 : Samsung ने पेरिस में अपने Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 में Galaxy Z Fold 6 को पेश किया है, जिसमें कंपनी ने स्क्रीन के लिए नए आस्पेक्ट रेशियो के साथ एक पतला और हल्का डिजाइन वाला फोन पेश किया है। इस फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 की डिस्प्ले थोड़ी बड़ी दी गई है। साथ ही इस फोन में 50MP का मेन कैमरा भी दिया गया है। चलिए इस फोन की सभी जरूरी डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं।

तगड़े फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 ने ली एंट्री

Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत $1,899.99 से शुरू होती है। इस फोल्डेबल फोन की प्री बुकिंग भी शुरू हो रही है। लेकिन यह फोन खरीद के लिए 24 जुलाई 2024 से उपलब्ध हो सकेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 6 की खासियत

डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो कि 2,600nits तक की पीक ब्राइटेनस को सपोर्ट करती है। इस फोन की मैन और कवर स्क्रीन दोनों ही 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसमें डायनामिक AMOLED 2X मौजूद है। कवर डिस्प्ले और फोन के बैक साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन IP48 रेटिंग के साथ धूल से सुरक्षा प्रदान करता है।

कैमरा: Samsung Galaxy Z Fold 6 में OIS के साथ 50MP f/1.8 का मैन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP f/2.4 टेलीफोटो यूनिट और 123- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12MP f/2.2 अल्ट्रावाइड शूटर दिया है। सेल्फी के लिए इस फोल्डेबल फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि फोल्डेबल डिस्प्ले के नीचे 4MP का वीडियो-चैट शूटर भी देखने को मिलेगा।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट वायर्ड, 15 वॉट वायरलेस और 4.5 रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 6 में मौजूद कैपिसिटी इसे चार्ज करने के बाद लंबे समय तक चलने में मदद करेगी।

स्टोरेज: Samsung Galaxy Z Fold 6 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6.1.1 पर रन करता है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोल्डेबल फोन 256GB + 512GB और 1TB वेरिएंट में पेश हुआ है।

कलर ऑप्शन: Samsung Galaxy Z Fold 6 को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन Silver Shahdow, Pink और Navy Blue ऑप्शन में पेश किया है। साथ ही यह फोल्डेबल फोन एक्सक्लूजिव ऑप्शन Crafted Black और White कलर ऑप्शन के साथ केवल Samsung.com के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

तगड़े फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Z Fold 6 ने ली एंट्री

अन्य फीचर्स: अपडेट किए गए इस फोल्डेबल फोन में 1.6x लार्जर वैपोर चेंबर दिया गया है, जिसकी मदद से लंबे समय तक गेम खेला जा सकता है। इसके साथ ही इसमें स्मार्टफोन में AI पावर्ड कई फीचर और टूल दिए गए हैं, जो कि बड़ी स्क्रीन का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और प्रोडक्ट को काफी हद तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उपयोगी बनाते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 6 made its entry with strong features, know its price and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X