Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 6 मिल रहा 52000 रुपये सस्ता; तुरंत लपक लें मौका

Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop: स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल फोन को हमेशा एक प्रीमियम और लक्जरी प्रोडक्ट के तौर पर देखा गया है। Samsung ने इस सेगमेंट में भी अपनी जगह बनाई है। हालांकि ऊंची कीमत के कारण यह आम यूजर्स की पहुंच से बाहर रहा है, लेकिन अब, Flipkart पर Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत में भारी कटौती के बाद आप इसे खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।

इस फोन पर कुल मिला कर आपको 52000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। यहां हम जानेंगे कि कैसे आप कुछ ऑफर्स का डिस्काउंट पाकर इस डिवाइस को कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कमाल का ऑफर! 52000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का ये फोल्ड फोन

पहली बार इतनी बड़ी छूट

Galaxy Z Fold 6 को भारत में1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब Flipkart पर 1,16,190 रुपये में इसे उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका मतलब है कि आपको इस फोन पर सीधे 48,809 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।

खास बात यह है कि यह डिस्काउंट यहीं नहीं रुकता है। अगर कस्टमर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें एक्स्ट्रा 4,000 रुपये का फायदा मिलेगा, जिससे कीमत 1,12,190 रुपये रह जाएगी। यानी कुल मिलाकर आपकी 52,809 रुपये की बचत हो सकती है।

एक्सचेंज ऑफर ने डील को और दमदार

इसके अलावा Flipkart का एक्सचेंज प्रोग्राम इसे और सस्ती कीमत में आपके लिए पेश करेगा। मान लीजिए अगर आपके पास 3 साल पुराना Samsung Galaxy S22 5G है, तो उसके बदले आपको लगभग 19,280 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

इसका मतलब है कि Galaxy Z Fold 6 को आप सिर्फ 92,910 रुपये में खरीद सकते हैं । यह कीमत फोल्डेबल मार्केट में एक गेम-चेंजर हो सकती है।

फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरियंस

Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.6 इंच का इनर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इन दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। फ्रंट में 10MP का कवर कैमरा और 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा भी मौजूद है। बैटरी 4400mAh की है, जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

मार्केट पर असर

अब तक फोल्डेबल फोन को केवल टेक-एनथूज़ियास्ट और हाई-एंड यूजर्स खरीदते थे। कीमत के कारण यह एक स्टेटस सिंबल बन चुका था। लेकिन Galaxy Z Fold 6 पर आई इस छूट ने पहली बार फोल्डेबल टेक्नोलॉजी को 'प्रीमियम लेकिन अफोर्डेबल' कैटेगरी में ला दिया है।

अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो, फोल्डेबल फोन मिड-प्राइस सेगमेंट में भी उतर सकते हैं। इससे अन्य कंपनियों जैसे OPPO, Vivo और Xiaomi को भी कीमतों में कटौती करनी पड़ सकती है।

क्या खरीदना है सही?

तकनीक के हिसाब से Galaxy Z Fold 6 अभी भी बेहद एडवांस है और आने वाले 2-3 साल तक आसानी से अप-टू-डेट रहेगा। कीमत में इतनी बड़ी गिरावट के बाद, जो लोग लंबे समय से फोल्डेबल फोन लेने का सोच रहे थे, उनके लिए यह गोल्डन मौका हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Flipkart का यह ऑफर केवल एक डिस्काउंट नहीं, बल्कि फोल्डेबल मार्केट के भविष्य की दिशा तय करने वाला कदम हो सकता है। अगर आने वाले महीनों में अन्य ब्रांड्स भी इसी तरह कीमतें घटाते हैं, तो यह टेक्नोलॉजी आम कंज्यूमर्स की जेब तक पहुंच जाएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 6 Price Drop flipkart Features specifications and other details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X