Home
Mobile

सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 6 स्पेशल एडिशन: स्लिम डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च

सैमसंग जल्द ही अपने Galaxy Z Fold 6 फोन के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। अफवाहों की मानें तो इस अपकमिंग फोन में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की तुलना में ज्यादा स्लिम डिजाइन मिलेगा। वहीं अब टिपस्टर इवान ब्लास ने इसके रेंडर शेयर किए हैं, जिससे कैमरा आइलैंड और साइड फ्रेम डिजाइन का भी खुलासा हो गया है।

स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ आएगा फोन- रेंडर के अनुसार Z फोल्ड 6 के स्पेशल एडिशन कंपनी अपने यूजर्स को एक चौकोर कैमरा आइलैंड दे सकती है, जो इसके मानक मॉडल पर देखे गए पिल-शेप डिजाइन से काफी अलग है।

बड़े डिस्प्ले के साथ जल्द आ रहा Galaxy Z Fold 6 का स्पेशल एडिशन

अगर ये रेंडर सही हैं, तो कैमरा आइलैंड का उभार भी बढ़ गया है। इसके साथ ही साइड फ्रेम रेंडर गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की तुलना में एक पतले फॉर्म फैक्टर का भी सुझाव देता है। इसमें एक टेक्सचर्ड फिनिश है, जो पकड़ को बेहतर बनाता है।

हाल ही में टिपस्टर आइस यूनिवर्स ने बताया था कि, Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन पर डिस्प्ले क्रीज स्टैंडर्ड Z फोल्ड 6 के मुकाबले काफी कम दिखाई देगी। हालांकि ये रेंडर लीक हुई जानकारी पर आधारित हैं, इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता है।

पिछली लीक की मानें तो फोन फोल्ड होने पर 10mm और अनफोल्ड होने पर 4.9mm होगा, जो कि Z फोल्ड 6 के क्रमशः 12.1 मिमी और 5.6 मिमी से कम है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले मिल सकता है।

सैमसंग इंडिया ने अपनी ऑफिशिय वेबसाइट पर फोन को 12GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लिस्ट किया है। लिस्टिंग में 'अल्ट्रा-लाइट और थिन डिज़ाइन' पर भी फोकस किया गया है, जो डिवाइस के लिए एक स्लिम फॉर्म फैक्टर का सुझाव देता है।

फिलहाल इसकी कीमत की डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन लिस्टिंग से इस फोन के जल्द लॉन्चिंग के संकेत मिले हैं। वहीं पिछली रिपोर्ट के अनुसार फोन दक्षिण कोरिया में पहले से ही यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और इसकी शिपिंग 25 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।

Galaxy Z Fold 6 स्मार्टफोन- इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.6-इंच QXGA+ डायनामिक AMOLED इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है। इसका बाहरी डिस्प्ले 6.3 इंच HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 410 ppi और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट शामिल किया गया है। जिसे 12GB रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Google के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 OS पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP वाइड-एंगल कैमरा + 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा + 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। जबकि, सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 10MP का कैमरा और इनर डिस्प्ले पर 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी शामिल है। जो 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 6 Special Edition coming soon with Slim design big display
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X