आपको Samsung Galaxy Z Fold Special Edition क्यों खरीदना चाहिए, यहां जानें 6 कारण
स्मार्टफोन ब्रांड Samsung ने Galaxy Z Fold 6 Special Edition को हाल ही में लॉन्च कर दिया है। जिसे कुछ चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें, Galaxy Z Fold 6 की तुलना में यह लेटेस्ट एडीशन स्लिम है।
कंपपनी ने इसके डिस्प्ले और कैमरा सेटअप सहित कुछ अन्य फीचर्स में सुधार किया है। ऐसे में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस नए मॉडल को लेकर काफी कंफ्यूजन है, तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में Samsung Galaxy Z Fold Special Edition क्यों खरीदना चाहिए, इसके कुछ कारण बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन कीमत- गैलेक्सी Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन की 25 अक्टूबर से ही दक्षिण कोरिया में बिक्री शुरू हो चुकी है। Galaxy Z Fold 6 Special Edition को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 27,89,600 KRW यानी (लगभग 1,70,000 रुपये) है।
सैमसंग का कहना है कि, ग्राहक इसे Black Shadow कलर में खरीद सकेंगे। बता दें, Galaxy Z Fold 6 को खरीदने वाले ग्राहकों को सैमसंग की Galaxy Ring, Galaxy Watch Ultra, Galaxy Buds 3 Pro और Galaxy Tab S10 Ultra जैसे प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए डिस्काउंट कूपन मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Z फोल्ड 6 से यह अलग है। गैलेक्सी Z सीरीज में पहली बार स्पेशल एडिशन वेरिएंट में OIS-सक्षम 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
जबकि, अंदर की तरफ इसमें 4-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है और कवर स्क्रीन पर 10-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगा है। इंटरनल कैमरे को छोड़कर, Z फोल्ड 6 स्पेशल एडिशन के सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। प्राइमरी कैमरा 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
डिस्प्ले - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में 8 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले और 6.5 इंच की इंटरनल डिस्प्ले दी गई है। सैमसंग के अनुसार यह Galaxy Z Fold 6 की तुलना में 1.5 mm थिन और तीन ग्राम हल्का है।
प्रोसेसर - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में Galaxy प्रोसेसर के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 3 शामिल किया गया है।
स्टोरेज- सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट एडीशन को सिंगल वेरिएंट 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है।
कैमरा- Galaxy Z Fold 6 Special Edition में फोटोग्राफी के लिए आपको 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें ऑटोफोकस के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है।
वहीं अंदर की तरफ 4 मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले कैमरा है, और कवर स्क्रीन पर 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इंटरनल कैमरे को छोड़कर इसके सभी कैमरे 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। प्राइमरी कैमरा 8K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम है।
बैटरी- Galaxy Z Fold 6 Special Edition में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,400mAh की बैटरी मिलती है।
कनेक्टिविटी - Galaxy Z Fold 6 Special Edition में कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम, 5G, NFC, UWB और USB-C, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 और डुअल सिम सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








