Samsung Galaxy Z Fold 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 6: दोनों फोन में से क्या होगा आपके लिए बेहतर, यहां जाने
Samsung Galaxy Z Fold 6 vs Samsung Galaxy Z Flip 6: हाल ही में आयोजित हुए Samsung galaxy Unpacked Event में Samsung ने अपने दो फोल्डेबल फोन्स Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 को लॉन्च किया है। इन दोनों फोन्स को लेकर आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कौन सा फोन बेहतर है।
यहां हम आपके लिए दोनों फोन की सारी डिटेल्स लेकर आए हैं, ताकि आप यह आसानी से पता कर सकें कि इन दोनों में से कौन सा फोन आपके हिसाब से बेहतर है। चलिए इन दोनों में अंतर को विस्तार से समझते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत
Samsung Galaxy Z Fold 6 की कीमत $1,899.99 से शुरू होती है। वहीं बात करें Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत की कीमत की तो कंपनी ने इसे $1,099 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यानी कीमत के हिसाब से आपके लिए Samsung Galaxy Z Flip 6 अधिक किफायती है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Samsung Galaxy Z Flip 6 के फीचर्स
डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो कि 2,600nits तक की पीक ब्राइटेनस को सपोर्ट करती है। इस फोन की मैन और कवर स्क्रीन दोनों ही 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसमें डायनामिक AMOLED 2X मौजूद है। कवर डिस्प्ले और फोन के बैक साइड पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोल्डेबल फोन IP48 रेटिंग के साथ धूल से सुरक्षा प्रदान करता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 में कवर स्क्रीन 3.4 इंच की मिल रही है, जो Z Flip 5 के समान ही है। सबसे खास बात यह है कि, यह फोन अब ओपन किए बिना ही AI-असिस्टेड फंक्शन देने में सक्षम है।
कैमरा: Samsung Galaxy Z Fold 6 में OIS के साथ 50MP f/1.8 का मैन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP f/2.4 टेलीफोटो यूनिट और 123- डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 12MP f/2.2 अल्ट्रावाइड शूटर दिया है। सेल्फी के लिए इस फोल्डेबल फोन में 10MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि फोल्डेबल डिस्प्ले के नीचे 4MP का वीडियो-चैट शूटर भी देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Flip 6 में 50MP वाइड-एंगल कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जो 10x ज़ूम तक को सपोर्ट करने में सक्षम है। बेहतरीन नाइट फ़ोटोग्राफ़ी और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के साथ इन-ऐप इंटीग्रेशन से कम रोशनी में भी शानदार फ़ोटो कैप्चर करना और शेयर करना आसान हो जाता है।
बैटरी: Samsung Galaxy Z Fold 6 में 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट वायर्ड, 15 वॉट वायरलेस और 4.5 रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि कंपनी ने दावा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 6 में मौजूद कैपिसिटी इसे चार्ज करने के बाद लंबे समय तक चलने में मदद करेगी।
वहीं बात करें Samsung Galaxy Z Flip 6 की बैटरी की तो इसमें में 4000mAh की बैटरी दी गई है। यह फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती हैं, जो कि आपको पूरे दिन पावर देते रहेंगे।
कलर ऑप्शन: Samsung Galaxy Z Fold 6 को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन Silver Shahdow, Pink और Navy Blue ऑप्शन में पेश किया है। साथ ही यह फोल्डेबल फोन एक्सक्लूजिव ऑप्शन Crafted Black और White कलर ऑप्शन के साथ केवल Samsung.com के माध्यम से खरीदा जा सकता है। बात करे Samsung Galaxy Z Flip 6 की तो ग्राहक इसे सिल्वर शैडो, येलो, ब्लू और मिंट कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
अन्य फीचर्स: अपडेट किए गए Samsung Galaxy Z Fold 6 फोल्डेबल फोन में 1.6x लार्जर वैपोर चेंबर दिया गया है, जिसकी मदद से लंबे समय तक गेम खेला जा सकता है। इसके साथ ही इसमें स्मार्टफोन में AI पावर्ड कई फीचर और टूल दिए गए हैं, जो कि बड़ी स्क्रीन का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और प्रोडक्ट को काफी हद तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उपयोगी बनाते हैं। Samsung Galaxy Z Fold 6 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6 में AI-पावर्ड फोटो एम्बिएंट वॉलपेपर है, जो समय और मौसम के आधार पर रियल-टाइम में बदलते हैं। सैमसंग का यह फ्लिप फोन Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








