Home
Mobile

लॉन्च के पहले सामने आई Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की कीमत, इस दिन लेंगी मार्केट में एंट्री

Samsung Galaxy Z Series: साउथ कोरियन टेक जायंट Samsung ने अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 9 जुलाई को न्यूयॉर्क में भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को पेश करेगी।

इसके साथ ही Galaxy Watch 8 सीरीज, नए Galaxy Buds और संभवतः एक किफायती वेरिएंट Galaxy Z Flip 7 FE का भी ऐलान हो सकता है। इस लॉन्च से पहले ही दोनों फ्लैगशिप फोन की कीमत सामने आ गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 की कीमत आई सामने

यूरोपीय बाजार में लीक हुई कीमतें

हाल ही में NieuweMobiel की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इटली के एक ऑनलाइन रिटेलर साइट पर Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को उनके कोडनेम Q7 और B7 के साथ लिस्ट किया गया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि Fold 7 के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 2,227.71 यानी लगभग 2,23,000 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 2,309.03 यानी लगभग 2,31,100 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 की कीमत की बात करें तो इसके 512GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,425.51 यानी लगभग 1,43,000 रुपये हो सकती है।

बता दें कि इन कीमतों में इटली का 22% VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) शामिल है। अलग-अलग यूरोपीय बाजारों में ये कीमतें थोड़ी बहुत अलग हो सकती हैं।

पिछले वर्जनों से ज्यादा महंगे होंगे नए मॉडल

पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की कीमतें क्रमशः EUR 2,119 यानी 2,12,100 रुपये और EUR 1,319 यानी लगभग 1,32,000 रुपये थीं। इसके मुकाबले, नए मॉडल की कीमतों में करीब 10,000-12,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy Z Fold 7 तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है, जिसे 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। वहीं Galaxy Z Flip 7 में दो स्टोरेज विकल्प 256GB और 512GB होंगे।

Galaxy Z Fold 7 को Blue Shadow, Jet Black और Silver Shadow कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। Galaxy Z Flip 7 कलर ऑप्शन्स को Blue Shadow, Coral Red और Jet Black में पेश किया जाएगा। Samsung अपनी वेबसाइट पर कुछ एक्सक्लूसिव कलर विकल्प भी दे सकता है।

क्या कुछ खास मिलेगा?

Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 में Samsung की नई डिजाइन भाषा, बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। साथ ही दोनों फोल्डेबल्स में लेटेस्ट Snapdragon चिपसेट, बेहतर बैटरी बैकअप और कैमरा अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन होंगे जो इनोवेशन और प्रीमियम डिजाइन के शौकीन हैं। हालांकि कीमतें थोड़ी बढ़ी हुई हैं, लेकिन फीचर्स और अपग्रेड्स को देखते हुए ये फोल्डेबल डिवाइसेज़ फिर से मार्केट में बेंचमार्क सेट कर सकते हैं। 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में सबकी नजरें इन्हीं डिवाइसेज पर टिकी रहेंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 7 and Z Flip 7 price leaked features specifications and other details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X