Samsung Galaxy Z Fold 7 में मिलेंगे 5 बड़े अपग्रेड्स; लॉन्च से पहले जानें खास फीचर्स
Samsung अपने Galaxy Unpacked 2025 इवेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो 9 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Flip 7 FE शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि Samsung इस बार Fold सीरीज को और ज्यादा प्रीमियम और उपयोगी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।
आइए जानते हैं Galaxy Z Fold 7 में मिलने वाले 5 बड़े अपग्रेड्स क्या होंगे। साथ ही हम इसकी कीमत व संभावित फीचर्स के बारे में भी जानेंगे।

कीमत और लॉन्च डेट
Galaxy Z Fold 7 को 9 जुलाई, 2025 को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस एक इटेलियन ई-कॉमर्स साइट पर कोडनेम Q7 के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत यूरोप में EUR 2,227.71 यानी लगभग 2,23,000 रुपये बताई गई है। यह कीमत 256GB वेरिएंट के लिए है, जो कि इसके पिछले वर्जन की तुलना में काफी अधिक है। अगर भारत में भी यही कीमत रहती है तो यह प्रीमियम यूजर्स को ही टारगेट करेगा।
अब तक का सबसे पतला Fold
Samsung Galaxy Z Fold 7 को अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन कहा जा रहा है। इसमें बड़ी डिस्प्ले के साथ बेहतर हिंज (hinge) मैकेनिज्म मिलेगा, जिससे इसकी मजबूती और ड्यूरेबिलिटी दोनों बढ़ेगी। फोन तीन रंगों में लॉन्च हो सकता है: जेट ब्लैक, ब्लू शैडो और सिल्वर शैडो। हालांकि, लॉन्च के समय इनके मार्केटिंग नाम अलग हो सकते हैं।
कैमरा सेटअप होगा और भी बेहतर
Fold 7 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है। कैमरा सॉफ्टवेयर को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे फोटोग्राफी अनुभव और भी शानदार होगा।
बड़ी और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले
Galaxy Z Fold 7 में 6.5-इंच की आउटर AMOLED स्क्रीन और 8.2-इंच की इनर AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएंगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूथ रहेगा। साथ ही, स्क्रीन ब्राइटनेस और सर्फेस एरिया को भी बेहतर किया गया है।
प्रोसेसर के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस
Fold 7 में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, हेवी ऐप्स और गेमिंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। उम्मीद की जा रही है कि Samsung इसमें AI-सपोर्टेड फीचर्स भी जोड़ सकता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 प्रीमियम यूजर्स के लिए एक शानदार अपग्रेड साबित हो सकता है। डिजाइन से लेकर प्रोसेसर तक, हर पहलू में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी तक सभी जानकारियां लीक या रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इसलिए ऑफिशियल जानकारी के लिए 9 जुलाई के इवेंट का इंतजार करें।


Click it and Unblock the Notifications








