Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 7 ने ग्लोबल मार्केट में ली धमाकेदार एंट्री; क्या सचमुच है सबसे स्लिम फोल्ड डिवाइस?

Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch: सैमसंग ने आज अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्ड डिवाइस है, जो न सिर्फ प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है, बल्कि इसमें गैलेक्सी AI, दमदार कैमरा, और शक्तिशाली परफॉर्मेंस का मेल भी देखने को मिलता है। Samsung ने इस फोन को One UI 8 और Android 16 के साथ पेश किया है, जिससे यह स्मार्टफोन ज्यादा स्मार्ट और सिक्योर हो गया है।

यहां हम इस डिवाइस के बारे में जानेंगे, साथ ही इस बात पर भी फोकस करेंगे कि इस फोन को किस डिवाइस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। आइए इसके बार में जातने हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 ने ग्लोबल मार्केट में ली धमाकेदार एंट्री

कितनी है कीमत ?

Samsung Galaxy Z Fold 7 की शुरूआती कीमत लगभग 1999 डॉलर यानी लगभग 1,71,308 रुपये है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग 9 जुलाई से शुरू हो चुकी है और सेल 25 जुलाई से Amazon, Flipkart, Samsung.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

यह चार कलर वेरिएंट्स Blue Shadow, Silver Shadow, Jet-Black और Mint (केवल ऑनलाइन एक्सक्लूसिव) में मिलेगा। यहां हम इस फोन के फीचर्स के बारे में जानेंगे।

डिस्प्ले और डिजाइन

सबसे पहले डिस्प्ले की बात करते हैं तो Galaxy Z Fold 7 में दो डिस्प्ले हैं। इसमें 8.0-इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसको 1~120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है।

वहीं अगर कवर स्क्रीन की बात करें तो इस डिवाइस में 6.5-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे पतला और हल्का Galaxy Fold फोन है। यह फोन महज 215 ग्राम वजन का है और फोल्ड होने पर 8.9mm, जबकि अनफोल्ड करने पर सिर्फ 4.2mm मोटा है।

इसमें नया Armor FlexHinge डिजाइन दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है, साथ ही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन भी है।

इसको IP48 रेटिंग मिली है, जो ये बात साफ करती है कि हल्की पानी की बूंदों और धूल से सुरक्षा इसको सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Galaxy Z Fold 7 में दिया गया है नया Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर, जो 41% फास्ट NPU, 38% फास्ट CPU और 26% बेहतर GPU परफॉर्मेंस देता है। यह डिवाइस 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 ने ग्लोबल मार्केट में ली धमाकेदार एंट्री

कैमरा फीचर्स

Z Fold 7 में पहली बार Galaxy Fold सीरीज में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो 44% ज्यादा ब्राइट इमेज कैप्चर करता है।

इसके अलावा इसमें 10MP अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) भी है।

फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह कवर डिस्प्ले में 10MP और इनर डिस्प्ले में 10MP के कैमरे के साथ आता है।

इसमें आपको शानदार 10-बिट HDR और AI इंजन से वीडियो क्वालिटी और लो लाइट परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

बैटरी और चार्जिंग

Galaxy Z Fold 7 में 4400mAh की बैटरी दी गई है जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare को सपोर्ट करती है।

AI और सॉफ्टवेयर फीचर्स

सैमसंग लंबे समय से AI पर काम कर रहा है। One UI 8 के साथ Samsung ने इसमें Galaxy AI फीचर्स को बेहतर बनाया है। इसमें आपको कई खास फीचर्स मिलते हैं।

  • Generative Edit: फोटो से ऑब्जेक्ट हटाएं या एडिट करते हैं।
  • Circle to Search: स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्च कर सकते हैं, जिसमें लेटेस्ट AI Mode होगा।
  • Gemini Live Integration: कैमरा या स्क्रीन के जरिए लाइव इंटरैक्शन कर सकते हैं।
  • AI Results View: मल्टी विंडो में बिना मुख्य स्क्रीन को छोड़े AI के रिजल्ट देख सकते है।

Vivo X Fold 3 Pro दे सकता है कड़ी टक्कर

सैमसंग को वीवो के अपकमिंग फोन से कड़ी टक्कर मिल सकती है। हम Vivo X Fold 3 Pro की बात कर रहे हैं, जिसे 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि लॉन्च से पहले ही इसके बहुत से फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। ऐसे में हम दोनों डिवाइस के फीचर्स के कंपेरिजन को देख सकते हैं।

फीचर Galaxy Z Fold 7 Vivo X Fold 3 Pro
डिस्प्ले 8.0" + 6.5" AMOLED (2X) 8.03" + 6.53" AMOLED
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Snapdragon 8 Gen 3
RAM/Storage 16GB/1TB तक 16GB/1TB तक
कैमरा 200MP ट्रिपल कैमरा 50MP ट्रिपल कैमरा
बैटरी 4400mAh, 25W फास्ट चार्जिंग 5700mAh, 100W चार्जिंग
वजन 215g 236g
सॉफ्टवेयर Android 16, One UI 8 Android 14, Funtouch OS

Samsung Galaxy Z Fold 7 फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नयापन लेकर आ सकता है। इसके प्रीमियम कैमरा, AI-पावर्ड सॉफ्टवेयर और स्लिम डिजाइन इसे एक कदम आगे रखता है। हालांकि Vivo का नया फोन इसको कड़ी टक्कर दे सकता है। ऐसे में ये देखने के लिए कि कौन सा फोन ज्यादा बेहतर है, हमें Vivo के फोल्डेबल फोन का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 7 launch india global price features specifications and competitive device
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X