Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 7 होगा सबसे पतला फोल्डेबल फोन, मिलेंगे एआई फीचर्स और 200MP कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch: Samsung जल्द ही अपना अगला प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 लॉन्च करने की तैयारी में है। भले ही कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हालिया टीजर्स और लीक के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि Galaxy Z Fold 7 जुलाई के आसपास लॉन्च हो सकता है।

कंपनी ने इसे 'Ultra experience' वाला फोल्डेबल बताया है, जो संकेत देता है कि यह डिवाइस फीचर्स के मामले में अब तक का सबसे एडवांस फोल्डेबल हो सकता है।

Samsung के सबसे पतले फोल्डेबल फोन में मिलेगा 200MP का कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 7 में एआई कैमरा फीचर्स

Samsung ने हाल ही में एक प्रेस रिलीज और वीडियो टीजर के जरिए Z Fold 7 के AI कैमरा फीचर्स को टीज किया है। टीजर में फोन के रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखता है, जो वर्टिकल अलाइनमेंट में है। यह डिजाइन Galaxy Z Fold 6 जैसा ही है, लेकिन कैमरा इंटरफेस को और स्मार्ट बनाया गया है।

कंपनी का दावा है कि नया कैमरा सिस्टम टेक्स्ट और मल्टीमोडल प्रॉम्प्ट्स को प्रोसेस कर सकेगा। इसका मतलब है कि यूज़र कैमरा के जरिए किसी ऑब्जेक्ट को देखकर सीधे AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, जैसे जानकारी प्राप्त करना, ट्रांसलेट करना या सजेशन लेना और यह सब कैमरा ऐप से ही संभव होगा।

अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल

Samsung के अनुसार, Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.9mm और फोल्ड करने पर 8.9mm हो सकती है। यह डिवाइस न केवल स्टाइलिश होगा, बल्कि पोर्टेबिलिटी के मामले में भी पहले से बेहतर होगा।

फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 4,400mAh बैटरी, और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही, यह एज-टू-एज कवर डिस्प्ले के साथ आएगा जो बेहतर व्यूइंग इमर्सिव एक्सपीरियंस देगा।

200MP कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस

Galaxy Z Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो फोटोग्राफी को एक नए लेवल पर ले जाएगा। इसके अलावा, अन्य दो सेंसर भी मल्टी-परपज उपयोग के लिए होंगे। यानी इसमें अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो कैमरा भी हो सकता है।

फोन के स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो यह तीन ऑप्शनों में आ सकता है, जिसमें 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मिलता है।

कब लॉन्च होगा फोन

Galaxy Z Fold 7 के साथ ही Galaxy Z Flip 7 भी लॉन्च किया जाएगा। Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई के मध्य में होने की उम्मीद है, जहां इन दोनों फोल्डेबल डिवाइसेज से पर्दा उठेगा।

एक वक्त पर Ultra फोल्डेबल की अटकलें थीं, लेकिन अब माना जा रहा है कि Fold 7 ही Ultra-लेवल के फीचर्स के साथ आएगा और कोई अलग Ultra मॉडल इस साल नहीं आएगा।

Samsung Galaxy Z Fold 7 एक अल्ट्रा-प्रीमियम, AI-पावर्ड, फोल्डेबल स्मार्टफोन होने जा रहा है, जो न केवल डिज़ाइन में हल्का और पतला होगा, बल्कि कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी नया स्टैंडर्ड सेट करेगा। अगर आप अगली पीढ़ी का फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Fold 7 के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 7 slimmest foldable phone may come with 200MP camera and AI features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X