Home
Mobile

Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Fold 6: क्या नया फोल्ड डिवाइस होगा बेहतर ऑप्शन?

Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Fold 6: Samsung हर साल अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में नए इनोवेशन लाता है। 2025 में लॉन्च हुआ Galaxy Z Fold 7, कंपनी की अब तक की सबसे पतली और हल्की फोल्ड डिवाइस है। लेकिन क्या यह पिछले साल के Galaxy Z Fold 6 से बेहतर है? वैसे तो हम बार की तरह कंपनी ने इस साल भी कई नए और शानदार बदलाव किए है, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या नया फोल्ड डिवाइस इस लायक है कि इसे पैसे देकर अपग्रेड किया जा सकें।

यहां हम जानेंगे कि क्या आपको नए फोन में अपग्रेड करना चाहिए या पुराने डिवाइस पर ही रहना चाहिए। यहां हम दोनों डिवाइस के डिजाइन लुक और अपडेट के बारे में जानेंगे।

Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Fold 6: क्या अपग्रेड करना होगा सही?

डिजाइन में कितना फर्क आया?

Galaxy Z Fold 7 अब तक का सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन है। यह सिर्फ 215 ग्राम का है और बंद होने पर इसकी मोटाई 4.2mm है। वहीं Fold 6 थोड़ा भारी (253 ग्राम) और मोटा है। Fold 7 में Armor Aluminum 2.0 फ्रेम और नई Flex Hinge दी गई है, जिससे इसकी मजबूती और ड्यूरेबिलिटी और बढ़ गई है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में सुधार

Fold 7 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है, जो खासतौर पर AI प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 41% बेहतर NPU और 38% तेज CPU दिया गया है। वहीं Fold 6 में Snapdragon 8 Gen 2 था जो अच्छा था, लेकिन AI में उतना मजबूत नहीं।

Fold 7 बना कैमरा बीस्ट

Galaxy Z Fold 7 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका कैमरा है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। Fold 6 में 50MP का मेन कैमरा था, जो काफी अच्छा था लेकिन इतने डिटेल्स और क्लैरिटी नहीं देता था।

सेल्फी कैमरा भी Fold 7 में बेहतर किया गया है, अब दोनों कवर और इनर कैमरे 10MP के हैं, जबकि Fold 6 में इनर कैमरा सिर्फ 4MP का था।

AI फीचर्स ने किया कमाल

Fold 7 में Galaxy AI का पूरा पावर मिलता है, जिसमें Generative Edit, AI Transcribe, Circle to Search और Chat Assist जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Fold 6 में ये AI फीचर्स नहीं थे या फिर सीमित थे।

फीचर Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Fold 6
मुख्य डिस्प्ले 8.0-इंच QXGA+ AMOLED 2X, 120Hz, 2600nits 7.6-इंच QXGA+ AMOLED 2X, 120Hz, 1750nits
कवर डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ AMOLED 2X (21:9), 120Hz 6.2-इंच HD+ AMOLED 2X (23.1:9), 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite for Galaxy Snapdragon 8 Gen 2 for Galaxy
रैम/स्टोरेज 16GB/1TB, 12GB/512GB, 12GB/256GB 12GB/1TB, 12GB/512GB, 12GB/256GB
रियर कैमरा 200MP+12MP+10MP (OIS, 30x Space Zoom) 50MP+12MP+10MP (OIS, 30x Space Zoom)
सेल्फी कैमरा 10MP (कवर) + 10MP (अंदर) 10MP (कवर) + 4MP (अंदर)
बैटरी 4400mAh, 25W चार्जिंग, Wireless PowerShare 4400mAh, 25W चार्जिंग, Wireless PowerShare
वजन 215 ग्राम 253 ग्राम
सॉफ्टवेयर One UI 8, Android 16 One UI 6.1, Android 14
AI फीचर्स Galaxy AI, Generative Edit, AI Transcribe, Gemini सीमित AI सपोर्ट
वाटर रेसिस्टेंस IP48 IPX8
शुरुआती कीमत ₹1,71,308 (अनुमानित) ₹1,54,999

अब और बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले

Fold 7 में 8.0-इंच की QXGA+ AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जो 2600 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। Fold 6 की डिस्प्ले 7.6-इंच की थी और 1750 निट्स की ब्राइटनेस देती थी। कवर डिस्प्ले भी अब 6.5-इंच की हो गई है जो Fold 6 के 6.2-इंच से बड़ी है।

कीमत और उपलब्धता

Galaxy Z Fold 7 की शुरुआती कीमत ₹1,71,308 रुपये हो सकती है, जबकि Fold 6 लॉन्च के समय ₹1,54,999 में आया था। हालांकि Fold 7 में मिलने वाले फीचर्स और टेक्नोलॉजी को देखते हुए यह कीमत वाजिब लगती है।

क्या है बड़े अपग्रेड?

डिस्प्ले अपग्रेड: Fold 7 में 8.0-इंच की बड़ी और ब्राइट (2600 nits) स्क्रीन दी गई है, जो Fold 6 की तुलना में 11% बड़ी है।

कैमरा इनोवेशन: Fold 7 में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जबकि Fold 6 में यह 50MP था। इससे लो-लाइट और हाई-डिटेल शॉट्स में काफी फर्क मिलेगा।

प्रोसेसर और AI: नया Snapdragon 8 Elite AI प्रोसेसर Fold 7 को 41% बेहतर NPU और 38% बेहतर CPU परफॉर्मेंस देता है। Fold 6 AI फीचर्स में उतना सक्षम नहीं था।

डिज़ाइन और मजबूती: Fold 7 अब तक का सबसे पतला (4.2mm) और हल्का (215g) Fold है। यह Ultra Thin Glass और नई Armor Flex Hinge तकनीक के साथ आता है।

AI कैमरा और एडिटिंग फीचर्स: Fold 7 में Generative Edit, Audio Eraser, Suggest Erase जैसे AI टूल्स दिए गए हैं जो क्रिएटिव एडिटिंग को आसान बनाते हैं।

बैटरी और चार्जिंग: दोनों ही फोन्स में 4400mAh की बैटरी है लेकिन Fold 7 का चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन बेहतर और अधिक स्मार्ट है।

सॉफ्टवेयर: Fold 7 One UI 8 और Android 16 पर चलता है जिसमें नए सिक्योरिटी फीचर्स और Quantum Safe Encryption शामिल हैं।

क्या Fold 7 वाकई अपग्रेड के लायक है?

अगर आप Fold 6 यूजर हैं और फोटोग्राफी, AI और डिस्प्ले एक्सपीरियंस में बड़ा सुधार चाहते हैं, तो Fold 7 एक शानदार अपग्रेड हो सकता है। वहीं, जो यूजर पहली बार फोल्डेबल फोन लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए Fold 7 एक फ्यूचर-रेडी और इनोवेटिव डिवाइस है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Fold 6 features price specifications comparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X