Home
Mobile

Samsung Flip या Fold? कौन सा फोल्डेबल डिवाइस है बेस्ट; किसे खरीदना होगा फायदेमंद

Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Z Flip 7: Samsung ने अपने सालाना Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क से अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इनके साथ कंपनी ने एक किफायती वेरिएंट Galaxy Z Flip 7 FE भी पेश किया है। हालांकि, इनोवेशन और हार्डवेयर अपग्रेड के लिहाज से ज्यादा चर्चा Fold और Flip 7 मॉडल्स की हो रही है। तो चलिए जान लेते हैं इन दोनों फोल्डेबल फोन में क्या खास है और आपके लिए कौन-सा बेहतर रहेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Z Flip 7: कौन सा फोल्डेबल फोन बेस्ट

डिजाइन और डिस्प्ले

फीचर Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7
डिजाइन टाइप बुक-स्टाइल (टैबलेट जैसा) क्लैमशेल (फ्लिप) डिज़ाइन
इनर डिस्प्ले 8 इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz 6.9 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz
आउटर/कवर डिस्प्ले 6.5 इंच FHD+ AMOLED 4.1 इंच Super AMOLED
ब्राइटनेस 3000 निट्स तक 2600 निट्स तक
मोटाई (अनफोल्डेड) 4.2mm -
मोटाई (फोल्डेड) 8.9mm पॉकेट-फ्रेंडली

अगर आप टैबलेट-जैसा अनुभव और बड़ी स्क्रीन के शौकीन हैं, तो Fold 7 आपके लिए बेहतर है। Flip 7 उनके लिए है जो स्टाइल और पोर्टेबिलिटी को पसंद करते हैं।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

फीचर Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7
प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 (Elite) Exynos 2500 (Samsung In-House)
RAM 12GB / 16GB 12GB
इंटरनल स्टोरेज 256GB / 512GB / 1TB 256GB / 512GB

Fold 7 प्रोफेशनल और हेवी यूजर्स के लिए है, जबकि Flip 7 हल्के और डेली यूज के लिए अच्छा ऑप्शन है।

कैमरा सेटअप

फीचर Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7
रियर कैमरा 200MP + 12MP + 10MP 50MP + 12MP
फ्रंट कैमरा 10MP (इनर व कवर) 10MP
OIS / वीडियो हां / 8K सपोर्ट हां / 4K सपोर्ट

Fold 7 उन लोगों के लिए बेहतर है जो फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग या कंटेंट क्रिएशन करते हैं। Flip 7 सोशल मीडिया यूजर्स और व्लॉगर्स के लिए परफेक्ट है।

बैटरी और चार्जिंग

फीचर

Galaxy Z Fold 7 Galaxy Z Flip 7
बैटरी क्षमता 4400mAh 4300mAh
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 25W वायर्ड + वायरलेस 25W वायर्ड + वायरलेस

दोनों ही डिवाइस डे-टू-डे यूज़ के लिए पर्याप्त बैटरी देते हैं।

AI फीचर्स

दोनों डिवाइस Samsung की Galaxy AI के साथ आते हैं, जिसमें Circle to Search, Gemini Live (Google Assistant), Live Translate & Transcribe और Now Bar & Now Brief को शामिल किया गया है। हालांकि फ्लिप में खास तोर पर FlexWindow notification को जोड़ा गया हैं।

भारत में कीमत (Price in India)

वेरिएंट Galaxy Z Fold 7 Price Galaxy Z Flip 7 Price
12GB + 256GB ₹1,74,999 ₹1,09,999
12GB + 512GB ₹1,86,999 ₹1,21,999
16GB + 1TB ₹2,10,999 -

Note: Mint कलर केवल Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

किसके लिए कौन-सा डिवाइस है बेहतर?

Galaxy Z Fold 7 उनके लिए है, जो एक टैबलेट जैसे एक्सपीरियंस के साथ मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। ये बिजनेस यूज़र, वीडियो एडिटिंग या डॉक्यूमेंट हैंडलिंग के लिए बेस्ट है। इसके अलावा अगर आप कैमरा बड़ी स्क्रीन और क्वालिटी चाहते हैं तो भी आप इसके बारे में सोच सकते हैं।

Galaxy Z Flip 7 उनके लिए लिए सही ऑप्शन है, जो एक ट्रेंडी और कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं। ये डिवाइस बेहतरीन लुक और डिजाइन के साथ बैलेंस परफॉर्मेंस भी देता है। ऐसे में सोशल मीडिया, चैटिंग और स्टाइल को महत्व देने वाले यूजर इसके बारे में सोच सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि अगर आप दो लाख रुपये नहीं खर्च करना चाहते हैं तो ये कम कीमत में आपको प्रीमियम के मजे देगा।

Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 दोनों Samsung की फोल्डेबल टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण हैं। जहां Fold 7 एक पावरहाउस है जो टैबलेट जैसी क्षमता देता है, वहीं Flip 7 उन यूज़र्स के लिए है जो स्मार्टनेस के साथ पोर्टेबिलिटी भी चाहते हैं। अगर आपका बजट1.75 लाख रुपये से ऊपर का फोन चाहते हैं और आप एक मल्टीटास्किंग मशीन चाहते हैं तो Fold 7 बेस्ट है। अगर आप 1.10 रुपये लाख के अंदर स्टाइलिश और AI-समर्थित फोन चाहते हैं तो Flip 7 को चुनना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy Z Fold 7 vs Galaxy Z Flip 7 Which Foldable Phone is best Price features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X