Samsung किफायती फोल्डेबल फोन करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स लीक, यहां जानें सभी डिटेल
Samsung लवर्स को कंपनी के अगले फोल्डेबल फ्लैगशिप Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 का बेसब्री से इंतजार है। जिसे कंपनी कई अपग्रेड के साथ लाने की तैयारियों में जुटी है।
वहीं कुछ रिपोर्ट की मानें तो इस साल ब्रांड इन दोनों फोन्स के साथ फोल्ड का अल्ट्रा वेरिएंट भी लॉन्च करेगी।
इसी बीच एक और खबर सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, सैमसंग कियाफती फोल्डेबल और फ्लिप फोन पर भी काम कर रहा है।

एक फेमस टिप्स्टर ने दावा है कि, कंपनी किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold FE और Galaxy Z Flip FE तैयार कर रही है। इसके साथ ही टिप्स्टर ने इस आगामी फोन्स के स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी शेयर की है।
Samsung Galaxy Z Fold FE, Galaxy Z Flip FE लॉन्चिंग- हालांकि, कंपनी ने अभी तक Samsung Galaxy Z Fold FE और Galaxy Z Flip FE की लॉन्चिंग और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। जबकि, रिपोर्ट्स की दावे किए जा रहे हैं, कि तो इन दोनों हैंडसेट्स पर से इस साल की दूसरी छिमाही में पर्दा उठ सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold FE, Galaxy Z Flip FE- टिप्स्टर Kro ने अपने ऑफिशियल X पूर्व में (ट्विटर) पर सैमसंग के आगामी किफायती फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं।
जिसके अनुसार सैमसंग के इन दोनों फोन्स को कुछ बाजारों में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। तो वहीं कुछ बाजारों में यह Exynos चिप के साथ पेश होगा। जो Exynos 2300 प्रोसेसर हो सकता है।
संभावित फीचर्स - अब तक सामने आई लीक के अनुसार Galaxy Z Flip FE को 8GB या फिर 12GB रैम के साथ लाया जाए जानें की उम्मीद है। जिसे 256GB या फिर 512GB स्टोरेज से लैस किया जा सकता है। वहीं, किफायती फोल्डेबल फोन 12GB और 16GB रैम के साथ 256GB या 512GB स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकते हैं।
इसके अलावा गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के भी बैटरी और चार्जिंग लीक सामने आई है। जिससे यह पता चला है कि, सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 में 4400mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग दी जा सकती है।
इससे उन यूजर्स को थोड़ी निराशा हुई है, जो फास्ट चार्जिंग की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, खबरें हैं कि, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकता है, जैसा कि चीनी कंपनियों के फोल्डेबल फोन में मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








