Samsung ने Galaxy Z Fold Special Edition की लॉन्च डेट की कंफर्म, जानें क्या कुछ होगा नया
सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, सैमसंग ने अपने स्पेशल एडिशन Galaxy Z Fold की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। ब्रांड ने प्रेस रिलीज के द्वारा यह कंफर्म किया है कि, आगामी 21 अक्टूबर को अपने नए गैलेक्सी स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। हालांकि अभी कंपनी ने डिवाइस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, यह स्पेशल एडिशन फोल्ड हो सकता है।
सैमसंग की दक्षिण कोरियाई वेबसाइट पर इनवाइट वीडियो शेयर किया गया है, जिससे यह पता चलता है कि, गैलेक्सी Z फोल्ड स्पेशल एडिशन शायद देश के बाहर लॉन्च न किया जाए। हालांकि इस नए स्पेशल एडिशन फोल्डेबल के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसके कैमरे और डिजाइन के बारे में पिछले कुछ समय से अफवाहें चल रही हैं।

पिछले महीने सामने आई एक रिपोर्ट में इस फोन के डिजाइन की पहली झलक दिखाई दी थी। जिसे चौकोर फॉरमेट में एक नए कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा गया था।
इसके अलावा हाल ही में फेमस टिपस्टर इवान ब्लास ने भी इस आगामी फोन के कैमरा डिजाइन का क्लोजअप शेयर किया है। जिसमें बेहतर ग्रिप के लिए टेक्सचर्ड फिनिश के साथ एक शानदार रोज गोल्ड फ्रेम दिखाया गया है।
इन अपग्रेड के साथ Galaxy Z Fold Special Edition की हो सकती है एंट्री-
फिलहाल कंपनी इस फोन के स्पेक्स को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन अफवाहों की मानें तो इसे कई खास अपग्रेड के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। स्पेशल एडिशन फोल्ड में कैमरा को कई अपग्रेड्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है। जिसमें सबसे खास अपग्रेड हिंज हो सकता है।
वहीं टिपस्टर आइस यूनिवर्स की मानें तो नए फोल्ड पर डिस्प्ले क्रीज स्टैन्डर्ड Z फोल्ड 6 की तुलना में कम होगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, अनफोल्डेड इनर डिस्प्ले के 8 इंच का हो सकता है, जो स्टैन्डर्ड Z फोल्ड 6 के 7.6 इंच से ज्यादा है। जबकि, बाहरी डिस्प्ले के भी 6.3 इंच से बढ़कर 6.5 इंच होने की उम्मीद है।
अफवाहों की मानें तो इसकी सीमित रिलीज होगी, जो ज्यादातर कोरिया और चीन में उपलब्ध कराई जा सकती है। ऐसे में गैलेक्सी Z फोल्ड स्पेशल एडिशन मिलना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल इसके अलावा इस एडिशन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ज्यादा जानकारी के लिए आपको 21 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








