Home
Mobile

Samsung Galaxy Z TriFold first impression: ये फोन नहीं, Samsung का पावर स्टेटमेंट है?

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर कभी यही कहा जाता था कि ये सिर्फ टेक डेमो हैं- देखने में शानदार, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लायक नहीं। आज हालात बदल चुके हैं। फोल्डेबल्स अब ऐसी कैटेगरी बन चुके हैं, जिन पर बहस भी होती है और खरीदारी भी। और टेक्नोलॉजी की एक खास बात है। यह कभी एक जगह नहीं रुकती।

CES और MWC जैसे इवेंट्स हर साल हमें ये याद दिलाते हैं कि कंपनियां कितने अजीब-गरीब और भविष्य जैसे दिखने वाले कॉन्सेप्ट्स पर काम कर रही हैं। ज्यादातर वहीं रह जाते हैं। लेकिन जब कोई ऐसा डिवाइस सच में हाथ में आ जाए, तो उस पर ध्यान देना बनता है।

मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मुझे भारत में Samsung Galaxy Z TriFold को थोड़ी देर के लिए इस्तेमाल करने का मौका मिला। ये वही ट्रिपल-फोल्ड फोन है, जिसकी चर्चा महीनों से लीक और अफवाहों में थी। यह दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड फोन नहीं है। यह क्रेडिट Huawei Mate XT Ultimate को जाता है लेकिन Samsung ने इसे अपने अंदाज में पेश किया है, और वह तरीका थोड़ा अलग है।

ये फोन नहीं, Samsung का पावर स्टेटमेंट है?

एक हिंज काफी नहीं थी, Samsung ने दो लगा दिए

पहली नजर में Galaxy Z TriFold आपको Samsung Galaxy Z Fold7 जैसा लगेगा। बस एक एक्स्ट्रा हिंज और एक और डिस्प्ले के साथ। हैरानी की बात ये है कि फोल्ड होने पर यह उतना अजीब महसूस नहीं होता, जितना आप सोच रहे होंगे।

हां, ये मोटा जरूर है- लगभग 12.9mm और 309 ग्राम वजन के साथ हल्का होने का नाटक भी नहीं करता। लेकिन जैसे ही आप इसे पूरी तरह खोलते हैं, कहानी बदल जाती है। 6.5-इंच की कवर स्क्रीन फैलकर 10-इंच की टैबलेट बन जाती है, और फोन सिर्फ 3.9mm पतला रह जाता है। सच बताऊं, फोटो लेते वक्त मेरे कैमरे को इसके साइड प्रोफाइल पर फोकस करने में दिक्कत हुई।

Samsung ने यहां इंजीनियरिंग का दम दिखाया है। दोनों हिंज एक जैसे नहीं हैं- एक बड़ा है, ताकि तीनों पैनल सही तरीके से अंदर फोल्ड हो सकें। कंपनी का दावा है कि ये हिंज 2 लाख बार फोल्ड होने के लिए टेस्ट किए गए हैं। 4mm से कम मोटाई पाने के लिए 5,600mAh बैटरी को तीन हिस्सों में बांटा गया है। ये टेक्निकल जादू जैसा ही लगता है।

ये फोन नहीं, Samsung का पावर स्टेटमेंट है?

इस्तेमाल आसान है... लेकिन

फोन खोलना तो आसान है। पहले किताब की तरह, फिर एक बार और। लेकिन बंद करते वक्त आपको ध्यान रखना होगा। कैमरा वाली साइड पहले फोल्ड नहीं करनी है। अगर आपने उल्टा किया, तो फोन जोर-जोर से वाइब्रेट करके चेतावनी देता है, जैसे कह रहा हो-"रुको, वरना पछताओगे।"

Samsung ने साफ तय कर दिया है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल करेंगे। या तो ये 6.5-इंच का फोन है, या पूरा 10-इंच का टैबलेट। बीच का कोई आरामदायक मोड नहीं है। Huawei ने अपने ट्राई-फोल्ड में थोड़ा ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी दी है, लेकिन Samsung ने पूरी तरह इनवर्ड फोल्डिंग को चुना है, जिसे वह ज्यादा टिकाऊ मानता है।

सिर्फ एक कलर, और वो भी फिंगरप्रिंट मैग्नेट

Galaxy Z TriFold सिर्फ एक ही कलर में आता है, जिसमें ग्लॉसी ग्लास के नीचे कार्बन फाइबर-टेक्सचर है। फोन प्रीमियम लगता है, लेकिन उंगलियों के निशान तुरंत पकड़ लेता है। अगर आप इसे खरीदते हैं, तो माइक्रोफाइबर कपड़ा साथ रखना पड़ेगा। अच्छी बात ये है कि इतना कॉम्प्लेक्स होने के बावजूद फोन IP48 रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट है, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

ये फोन नहीं, Samsung का पावर स्टेटमेंट है?

डिस्प्ले ही इसकी असली पहचान है

इतनी सारी हिंज और इंजीनियरिंग तब तक मायने नहीं रखती, जब तक डिस्प्ले शानदार न हो। अच्छी बात ये है कि Samsung यहां शायद ही कभी चूकता है। TriFold में Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। कवर स्क्रीन 2,600 निट्स तक ब्राइट हो सकती है, जबकि अंदर वाली स्क्रीन 1,600 निट्स तक जाती है।

10-इंच की स्क्रीन पर वीडियो देखना वाकई इमर्सिव लगता है। किताब की तरह पकड़कर पढ़ना भी अच्छा अनुभव देता है। क्रीज मौजूद है, लेकिन इस्तेमाल के दौरान परेशान नहीं करती-बिल्कुल Fold7 जैसी।

इतनी बड़ी स्क्रीन का फायदा क्या?

थोड़ा इस्तेमाल करने के बाद साफ हो जाता है कि ये सिर्फ बड़ा फोन नहीं है। ये एक पॉकेट-वर्कस्टेशन है। पूरी तरह खोलने पर आप तीन ऐप्स साथ-साथ चला सकते हैं।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि यह बिना किसी एक्सटर्नल मॉनिटर के Samsung DeX को सपोर्ट करता है। कीबोर्ड-माउस जोड़िए और फोन एक मिनी PC की तरह काम करने लगता है।

परफॉर्मेंस, कैमरा और बाकी बातें

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है। सॉफ्टवेयर के तौर पर One UI 8, जो Android 16 पर आधारित है। कैमरा सेटअप भी Fold7 जैसा ही है- 200MP मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड। फोटो क्वालिटी जानी-पहचानी और भरोसेमंद लगती है। चार्जिंग 45W तक सीमित है, जो इस कीमत और साइज के हिसाब से थोड़ा कम लग सकता है।

मेरा फर्स्ट इम्प्रेशन: किसके लिए है ये फोन?

Galaxy Z TriFold बिना शक एक इंजीनियरिंग शो-ऑफ है। यह उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें सच में बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग की जरूरत है और हां, थोड़ा देखो मैं क्या यूज कर रहा हूं" वाला फैक्टर भी है।

फिलहाल यह भारत में लॉन्च नहीं हो रहा है और कीमत भी काफी ज्यादा होने वाली है। लेकिन इसे एक फिनिश्ड प्रोडक्ट से ज्यादा, एक कॉन्फिडेंट फर्स्ट स्टेप की तरह देखना चाहिए- ठीक वैसे ही जैसे कभी पहला Galaxy Fold था।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिया गया फर्स्ट इम्प्रेशन हमारी इंग्लिश वेबसाइट के एक साथी पत्रकार द्वारा Samsung Galaxy Z TriFold के हैंड्स-ऑन अनुभव पर आधारित है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X