Home
Mobile

मात्र 2,300 में सैमसंग ने लांच किया गुरू 539

By Super
मात्र 2,300 में सैमसंग ने लांच किया गुरू 539
स्‍मार्ट फोन की रेंज में अपना दब दबा कायम करने के बाद सैमसंग ने कम बजट फोन की ओर अपना रूख कर लिया है। सैमसंग ने नोकिया और एलजी के कम बजट फोन को टक्‍कर देने के लिए गुरू सीरीज के अनतंर्गत सैमसंग गूरू 539 को लांच किया है। गुरू 539 एक सीडीएमए है जिसमें अन्‍य फोन के मुकाबले में डब्‍ल मैमोरी कैपेसिटी दी गई है इसके अलावा फोन में 800 मेगाहर्ट का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है जो इसे दमदार पावर देता है।

कम कीमत में फोन में 1.77 इंच की लिड स्‍क्रीन दी गई है जो अन्‍य फोन के मुकबले ज्‍यादा बेहतर पिक्‍चर क्‍वलिटी देती है। फोन में इंटरटेंमेंट के लिए एफएम रेडियों के साथ एफएम रिर्काडर दिया गया है जिससे यूजर एफएम के गानों को रिकार्ड कर उन्‍हें जब मन चाहे सुन सकता है। गुरू 539 में डब्‍ल मैमोरी कार्ड सलॉट की मदद से 8 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं अभी तक बाजार में इतनी कम कीमत में किसी भी फोन में यह सुविधा नहीं उपलब्‍ध है।

फोन में का बैटरी बैकप कुछ खास अच्‍छा नहीं है 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी से गुरू 539 में 360 घंटे टॉकटाइम के साथ 30 दिन का स्‍टैंडबॉय टाइम मिलता है। देश के सभी बड़े स्‍टोर में इस महिने के आखिरी तक यह फोन आ जाएगा। फोन में जो सबसे बड़ी खासियत है वह है इसकी कीमत, सैमसंग गुरू 539 मात्र 2,300 रूपए में बाजार में उपलब्‍ध होगा।

सैमसंग गुरू 539 के फीचर एक नजर में

  • 800 मेगाहर्ट का पावरफुल प्रोसेसर
  • 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी
  • डब्‍ल मैमोरी स्‍लॉट
  • 1.77 इंच की लिड स्‍क्रीन
  • 360 घंटे टॉकटाइम के साथ 30 दिन का स्‍टैंडबॉय टाइम
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X