दिसंबर में होगें सैमसंग हरक्यूलिस और एचटीसी रुबी आमने-सामने

हर रोज़ नए नए प्रयोगों से अपने ग्राहको का मन लुभाने में कामयाब सैमसंग ने आज मार्किट में अपनी पहचान एक माहारथी के रुप में बना ली है। आज सैमसंग गैलेक्सी जैसे स्मार्ट फोन और टैबलेट पूरी दुनियॉ में अपनी पहचान बना चुके हैं। सैमसंग कंपनी का हरक्यूलिस फोन सैमसंग गैलेक्सी एस2 का टी-मोबाइल वर्जन है। वहीं पर अगर बात करें एचटीसी की तो यह फोन कॉन्फिगरेशन के मामले में सबसे उच्च कोटि का फोन माना जाता है। एचटीसी के मोबाइल और गैजेट्स यूजर को कभी भी निराश नहीं करते हैं। इसी को देखते हुए एचटीसी ने रुबी को बाजार में उतारने का फैसला किया है, जो एक एंड्रायड फोन है। बताया जा रहा है कि इस फोन में भी खास उसी तरह के अच्छे फीचरों को शामिल किया गया है जो एचटीसी के अन्य मोबाइल में हैं। फिर तो इसमें कोई शक की बात नहीं होगी कि यह फोन आप का मन जरुर जीत लेगा।
सैमसंग हरक्यूलिस में गैलेक्सी2 की ही तरह सामान्य चिपसेट, कैमरा इत्यादि हार्डवेयर लगे हैं। पर बात यह भी सुनने में आ रही है कि इस फोन की स्क्रीन का साइज लगभग 4.5 इंच का होगा। यानी यह देखने में थोडा सा बडा होगा। फोन में एचएसपीए तथा एमोल्ड डिसप्ले दिया गया है जिससे पिक्चर क्वालिटी काफी शानदार हो जाती है। प्रोसेसर की स्पीड 42एमबीपीएस है। वहीं पर
एचटीसी रुबी की स्क्रीन 4.3 इंच है जो कि सैमसंग के कंपैरिजन में काफी छोटा है। रुबी की स्क्रीन क्यूएचडी रेजुलूश्न को सपोर्ट करती है। इसमें सामने की तरफ 8मेगा पिक्सल का कैमरा है तो उसी की दूसरी तरफ 2मेगा पिक्सल का कैमरा दिया हुआ है। 1जीबी रैम और 1.5 गीगा हर्ज की पावरफुल ड्यूल कोर क्ॅवालकम प्रोसेसर आप को बिना रुके अच्छी स्पीड देगा। इसमे आपको ब्लूटूथ 3.0 वर्जन का लगा हुआ मिल जाएगा जो 24एचएसडीपीए को सपोर्ट कर के डाटा को फास्ट ट्रांसफर करने में मदद करेगा।
दोनों ही फोन एड्रांएड 2.3 जिंजरब्रेड प्लेटफार्म पर रन करते हैं। फिलहाल दोनों के दाम अभी ठीक से नहीं पता चल पाए हैं पर एचटीसी रुबी आप को भारतीय बाजार में 14646 रू की कीमत पर मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications