मोबाइल टीवी देखने के लिए खरीदिए सैमसंग का नया टच स्क्रीन फोन

इस कैंडी बार फोन की टीएफटी स्क्रीन का साइज 3.2 इंच है जो अलग अलग तरह के 2,62,144 रंगो को सपोर्ट करती है। इसमें प्रोक्सीमिटी सेंसर भी लगा हुआ है जो कॉल उठाते वक्त अपने आप ही लाइट को बंद कर देता है जिससे बेवजह में टच स्क्रीन पर कोई अन्य कमांड न दब जाए। इसमें मौजूद 3.2 इंच के कैमरे से आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं।
इस फोन में 20 एमबी की इंटरनल मेमोरी दी हुई है जिसको आप 16 जीबी तक बढा सकते हैं। यह फोन उठाने में केवल 100 ग्राम का ही है और इसका आकार 109.5 x 56 x 12.2 एमएम है। फोन में 1200 एमएएच की बैट्री लगी है जो 13.33 घंटे का टॉकटाइम और 1090 घंटे का स्टैंडबाइ टाइम देती है। इसके अलावा मनोरंजन के लिए आप इसमें रेडियो और मोबाइल टीवी देखने का भी आनंद ले सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाइफाइ, 2.0 यूएसबी पोर्ट आदि दिया गया है। फिलहाल इस मोबाइल की कीमत का भारतीय बाजार में खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








