सैमसंग ने बढ़ाई इन 3 हैंडसेट की कीमत, अब मिलेंगे इतने में
सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जी हाँ, कंपनी ने भारत में Samsung Galaxy A12, Galaxy M02s और Galaxy F02s की कीमतें बढ़ा दी है और अब पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। तीनों स्मार्टफोन्स की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमतें अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव हैं।

सैमसंग ने बढ़ाई Samsung Galaxy A12, M02s, F02s की कीमत
- सैमसंग गैलेक्सी ए12 की कीमत अब 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए 13,499 रुपये और 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 14,499 रुपये कर दी गयी है। जबकि पहले कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये थी।
- वहीं गैलेक्सी M02s अब 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 9,499 रुपये और 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,499 रुपये में उपलब्ध है।
- इस प्रकार Samsung Galaxy F02s के लिए, इसकी कीमत 3GB/32GB और 4GB/64GB दोनों वेरिएंट के लिए गैलेक्सी M02s के समान 9,499 और 10,499 रुपये हैं।
सैमसंग के सभी हैंडसेट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अन्य ऑनलाइन स्टोर और पार्टनर स्टोर पर उपलब्ध है और आप वहाँ से खरीद सकते है।
फोन के स्पेसिफिकेशन क्या है
Samsung Galaxy M02s
वहीं अगर सैमसंग गैलेक्सी M02s की बात करें तो यह डिवाइस भी 6.5-इंच HD+ स्क्रीन के साथ आता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC द्वारा संचालित है।
Samsung Galaxy A12
सैमसंग गैलेक्सी A12 6.5-इंच इन्फिनिटी-V HD + डिस्प्ले के साथ आता है और यह MediaTek Helio P35 चिप द्वारा संचालित है। इसमें चार रियर कैमरे (48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा) और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy F02s
तो अगर सैमसंग गैलेक्सी F02s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके स्पेसिफिकेशन Galaxy M02s के समान ही है।


Click it and Unblock the Notifications







