Samsung ला रहा है 10 हजार रुपये वाला 5G और Foldable फोन, डिजाइन देख बोले लोग- अब जान लोगे क्या
Samsung Galaxy : Galaxy A Series में कई एंट्री-लेवल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है. ये डिवाइस Samsung Galaxy A04s 5G, Galaxy A04s और Galaxy A04 हो सकते हैं. Galaxy A04s को पहले ही बीआईएस सर्टिफिकेशन साइट (BIS certification site) पर देखा जा चुका है, जो आगामी भारतीय लॉन्च की ओर इशारा कर रहा है. लॉन्च से पहले 91mobiles Hindi ने डिवाइस के 5G वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है.

Samsung Galaxy A04s 5G Launch Date
Samsung Galaxy A04s 5G की बात करें तो डिवाइस में डुअल-कैमरा सेटअप और LCD पैनल होने की उम्मीद है. इसकी लॉन्चिंग अगस्त और सितंबर के महीनों के बीच होने की संभावना है.
Samsung Galaxy A04s 5G Price In India
ऐसा माना जा रहा है कि भारत में Samsung Galaxy A04s 5G की कीमत 10,000 और 11,000 रुपये के बीच होगी. गैलेक्सी A04s 5G भारतीय बाजार में सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन में से एक होगा. इस फोन के आ जाने से कई सस्ते फोन पीच्छे हो जाएगें.

Samsung Galaxy A04s Design
Samsung Galaxy A04s 5G के स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं, हालांकि, 4G वैरिएंट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पॉली कार्बोनेट बैक होने की बात कही जा रही है. यह संभवतः नोकदार एलसीडी डिस्प्ले, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और हुड के नीचे सैमसंग Exynos 850 चिपसेट के साथ आएगा.
Samsung Galaxy Foldable Smartphone
Samsung Galaxy अगले महीने अगस्त में अपने सालाना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नेक्स्ट जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन (Foldable Smartphone) को पेश करने के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि सैमसंग इस इवेंट में Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 को पेश कर सकती है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








