Home
Mobile

Samsung का अजीबो-गरीब ऑफर, नाम: Galaxy Assured और Galaxy Forever

By Gizbot Bureau

सैमसंग कंपनी ने अपने यूज़र्स के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर्स को पेश किया है। सैमसंग ने दो ऑफर्स पेश किए हैं जिनमें पहले का नाम 'Galaxy Assured' है और दूसरे का नाम 'Galaxy Forever'। 'Galaxy Assured' है। हालांकि ये ऑफर्स उन सैमसंग के यूज़र्स के लिए हैं, जो प्रीमियम फोन खरीदते हैं या खरीदना पसंद करते हैं। आइए आपको इन दोनों ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy Assured

Samsung Galaxy Assured

सैमसंग कंपनी के इस पहले गैलेक्सी एस्योर्ड ऑफर के बारे में कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि इस ऑफर के तहत जो भी यूज़र्स Galaxy S10 Lite के 512 जीबी वेरिएंट और Galaxy Note 10 Lite, Galaxy S20, Galaxy S20+, Galaxy S20 Ultra को खरीदने वाले यूज़र्स अगले तीन महीने तक अपने फोन्स को वापस कर सकते हैं। अपने इन फोन को वापस करने पर यूज़र्स को उस फोन की कीमत का 70 प्रतिशत हिस्सा वापस मिलेगा।

60% बायबैक ऑफर

60% बायबैक ऑफर

इसके अलावा अगर सैमसंग के यूज़र्स सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के 6 महीने बाद तक इसे वापस करते हैं तो उस केस में भी कंपनी फोन की कीमत 60 प्रतिशत पैसा यूज़र्स को बायबैक ऑफर के रूप में देगी। आप सैमसंग के इन फोन्स को Galaxy Assured ऑफर के तहत 9 महीने के अंदर भी कंपनी को वापस कर सकते हैं और उस केस में यूज़र्स को इस फोन की कीमत का कुल 50 प्रतिशत पैसा वापस मिलेगा।

Samsung ने Servify के साथ की पार्टनरशिप

Samsung ने Servify के साथ की पार्टनरशिप

अगर यूज़र्स एक साल बाद सैमसंग कंपनी के इन फोन्स को वापस करेंगे तो यूज़र्स को 40% बायबैक ऑफर के रूप में मिलेगा।

सैमसंग कंपनी ने इस खास ऑफर के लिए Servify कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। ये कंपनी टेक्नोलॉजी से रिलेटेड है, जो डिवाइस की लाइफ साइकिल को मैनेज करने का काम करती है, इसलिए इसे Device Lifecycle Management Services प्रदान करने वाली कंपनी भी कहा जाता है।

Samsung Galaxy Forever

Samsung Galaxy Forever

सैमसंग कंपनी ने जिन दो ऑफर्स को पेश किया है, उनमें दूसरे का नाम Galaxy Forever है। ये भी एक अजीबो-गरीब ऑफर, जिसे शायद आपने पहले कभी सुना नहीं होगा। इस ऑफर के तहत अगर आप सैमसंग कंपनी के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स को खरीदेंगे तो आपको सिर्फ 60 प्रतिशत रुपया ही उस फोन का खरीदते वक्त देना होगा।

40% का भुगतान एक साल बाद

40% का भुगतान एक साल बाद

बाकी के 40% रुपए का भुगतान आप फोन खरीदने के अगले एक साल बाद भी कर सकते हैं। आप एक साल बाद बिना कोई पैसा दिए फोन को रिटर्न भी कर सकते हैं। ये ऑफर Samsung Galaxy S20 स्मार्टफोन के लिए है। सैमसंग कंपनी के ये दोनों ऑफर्स सैमसंग के रिटेल स्टोर्स, आउटलेट्स और सैमसंग इंडिया की साइट पर उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Launched Galaxy Assured and Forever Plans for Premium Galaxy Phones in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X