सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो और ऑन7 प्रो लॉन्च
सैमसंग ने मंगलवार को अपने दो नए फोन गैलेक्सी ऑन5 प्रो और गैलेक्सी ऑन7 प्रो लॉन्च कर दी हैं। ये दोनों फोन सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए फोन गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन 7 के सक्सेसर हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ऑन 5 प्रो की कीमत 9,190 रुपए रखी गई है। जबकि गैलेक्सी ऑन 7 प्रो की कीमत 11,190 रुपए है। यह दोनों ही स्मार्टफोन अमेज़न पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन मार्केट में स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है। जो कि आपका हॉलिडे ऑफर है।
दोनों ही फोन के फीचर्स में कुछ समानताएं हैं, आइए जानते हैं इनके फीचर्स-
स्क्रीन
सैमसंग का गैलेक्सी ऑन7 प्रो 5.50 इंच की टचस्क्रीन के साथ आता है, इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। वहीँ ऑन5 प्रो में 5 इंच की सरीन है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है
प्रोसेसर
गैलेक्सी ऑन7 प्रो में 1.2GHz क्वाड कोर प्रोसेसर और गैलेक्सी ऑन5 प्रो में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है।
रैम
सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो दोनों में ही 2 जीबी की रैम दी है। साथ ही इनमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
गैलेक्सी ऑन7 प्रो में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है वहीं गैलेक्सी ऑन5 प्रो में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि दोनों का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करते हैं। हालाँकि अब एंड्रायड का नया वर्जन नुगट पेश हो चुका है।
बैटरी
गैलेक्सी ऑन7 प्रो में 3000mAh की बैटरी है और गैलेक्सी ऑन5 प्रो में 2600mAh की बैटरी है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो गैलेक्सी ऑन5 प्रो में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी सपोर्ट दिया है। गैलेक्सी ऑन7 प्रो में भी वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी दिया है।
ड्यूल सिम
सैमसंग ने गैलेक्सी ऑन7 प्रो और ऑन5 प्रो दोनों में ड्यूल सिम सुविधा है जो कि माइक्रो सिम सपोर्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








