Home
Mobile

आप भी खरीद सकते हैं कम कीमत में 3जी फोन

By Super
आप भी खरीद सकते हैं कम कीमत में 3जी फोन
एक तरफ जहां कंपटीशन के चलते भारत में 3जी दुरसंचार सेवाओं में बढ़ोत्‍तरी हो रही है वहीं मोबाइल फोन कंपनियां भी कम कीमत में 3जी सुविधा से लैस मोबाइल फोन बाजार में लांच कर रही है। कम बजट में सैमसंग के कई फोन बाजार में उपलब्‍ध है। हर कोई फास्‍ट इंटनेट के साथ वीडियो कालिंग करना चाहता है मगर मंहगी 3जी काल दरें और मंहगे फोन की वजह से ज्‍यादातर लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते।

सैमसंग ने भारतीय बाजार में 3जी फोन की मांग को देखते हुए तीन नए 3जी हैंडसेट बाजार में लांच किए है। सैमसंग चैंप 3.5 जी, सैमसंग चैट 527 और प्राइमो नाम के तीनों मोबाइल फोनों में कैमरे के अलावा कई मल्‍टीमीडिया फीचर दिए है। सैमसंग चैंप 3.5 जी स्‍पोर्टी लुक का 3जी फोन है जिसमें 7.1 सेमी. का डिस्‍प्‍ले साइज दिया गया है। चैंप में 2 मेगापिक्‍सल के कैमरे से फोटो कैपचरिंग के साथ वीडियो रिकार्डिंग कर सकते है। वहीं सैमसंग के दूसरे 3जी फोन सैमसंग चैट 527 में 6.1 सेमी. स्‍क्रीन के साथ क्‍वार्टी की पैड की सुविधा मौजूद है।

चैट में दिए गए ऑप्‍टीकल ट्रैक पैड की मदद से आईकॉन एक्‍सेस करने में काफी आसानी रहती है। सैमसंग का तीसरा फोन सैमसंग प्राइमो फोटो कैपचरिंग के मामले में चैट और चैंप से ज्‍यादा पावरफुल है, प्राइमों में 5 मेगापिक्‍सल की कैमरा क्‍वलिटी दी गई है। प्राइमों में फ्रंट कैमरा और रियर कैमरे की वजह से यूजर वीडियो कालिंग का मजा ले सकता है।

अन्‍य फीचरों के मामले में सैमसंग के तीनों फोन एक दूसरे को मात देते हैं। चैंप में दिया गया मैमोरी स्‍पेस कम कीमत की रेंज में अन्‍य फोन के मुकबले काफी अच्‍छा है चैंप में 30 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ 16 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी दी गई है। बात करते है इनकी कीमत के बारे में आप सोंच रहें होंगे 3जी तकनीक और ब्रांड नेम की वजह से सैमसंग के तीनों फोन काफी महंगे होगें मगर ऐसा नहीं है।

बाजार में सैमसंग चैंप 3.5 जी की कीमत 5,930 रूपए, सैमसंग चैट 5,930 रूपए और सैमसंग का प्राइमो 6,590 की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है। कंपनी इन नए फोनों के द्वारा कम बजट के बाजार में अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X