Home
Mobile

Samsung ने मचा दी धूम! एक साथ लॉन्च किए तीन स्मार्टफोन; दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स से लैस

सैमसंग ने ग्लोबल मार्केट में अपनी A-सीरीज को लॉन्च कर दिया है। तीनों स्मार्टफोन कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आए हैं। Samsung Galaxy A56, A36 और A26 के सभी वेरिएंट की कीमतें भारत में कल 3 मार्च को सामने आएंगी।

ग्लोबल मार्केट में गैलेक्सी A56 5G की शुरुआती कीमत 499.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 43,735 रुपये), गैलेक्सी A36 5G की कीमत 399.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 34,990 रुपये) और गैलेक्सी A26 5G की शुरुआती कीमत 299.99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 26,240 रुपये) है। इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Samsung ने एक साथ लॉन्च किए तीन फोन

Samung Galaxy A56 specifications

गैलेक्सी A56 में 6.7 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 1580 प्रोसेसर और AMD Xclipse 540 जीपीयू है। इसमें 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन हैं। फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड सैमसंग One UI 7 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन लेंस, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A36 specifications

गैलेक्सी A36 में भी 6.7 इंच का FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसे भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की सेफ्टी मिली हुई है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है, जिसे Adreno 710 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6GB, 8GB या 12GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के विकल्प हैं। फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर चलता है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी 5000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy A26 specifications

गैलेक्सी A26 में भी 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Exynos 1380 प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 जीपीयू से लैस है। इसमें 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज के ऑप्शन हैं। फोन में एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए फोन में 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung ने एक साथ लॉन्च किए तीन फोन

कलर वेरिएंट

गैलेक्सी A56 ऑसम लाइटग्रे, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम ऑलिव और ऑसम पिंक कलर में आया है। दूसरी तरफ A36 की ऑसम लवेंडर, ऑसम ब्लैक, ऑसम व्हाइट और ऑसम लाइम कलर वेरिएंट्स में आया है, जबकि गैलेक्सी A26 ब्लैक, व्हाइट, मिंट और पीच पिंक कलर में आता है। भारत में लेटेस्ट सीरीज की आधिकारिक कीमत और अवेलेबिलिटी की घोषणा कल होने वाली है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung launches Galaxy A56 Galaxy A36 and Galaxy A26 with 6 years of OS updates check specifiaction
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X