Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds 3 Pro, आसपास के साउंड की कर सकेंगे पहचान
Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज: Samsung ने पेरिस में आयोजित हुए अपने Samsung Galaxy Unpacked Event में Samsung Galaxy Buds 3 और Samsung Galaxy Buds 3 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के ये लेटेस्ट वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन डिजाइन के मामले में Apple AirPods से मिलते हैं।
कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) फीचर भी जोड़ा है और धूल एवं पानी से बचाव के लिए इन्हें IP57 रेटिंग भी दी गई है। चलिए Samsung Galaxy Buds 3 और Samsung Galaxy Buds 3 Pro के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Samsung Galaxy Buds 3 और Samsung Galaxy Buds 3 Pro की कीमत
Samsung Galaxy Buds 3 को Samsung ने $ 179.99 यानी लगभग 15,000 रुपये की कीमत पर पेश किया है। वहीं Samsung Galaxy Buds 3 Pro को कंपनी ने $ 249.99 यानी की लगभग 21,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।
दोनों बड्स की उपलब्धता और कलर ऑप्शन
दोनों बड्स को कंपनी ने सिल्वर और व्हाइट कलर में पेश किया है। ये बड्स आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे और इनकी सेल 24 जुलाई से शुरू होगी।
Samsung Galaxy Buds 3 और Samsung Galaxy Buds 3 Pro स्पेक्स
Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज ब्लेड लाइट्स वाले एक नए डिजाइन के साथ मार्केट में आई है। यह नया डिजाइन यूजर्स को ब्लेड पर पिंच करके या ऊपर नीचे स्वाइप करके डिवाइस को कंट्रोल करने देता है। Samsung Galaxy Buds 3 में वन-वे 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर है, जबकि Samsung Galaxy Buds 3 Pro में 6.1 मिमी प्लानर के साथ टू-वे 10.5 मिमी डायनेमिक स्पीकर दिया गया है।
ये दोनों मॉडल 3 माइक्रोफोन और वॉयस पिकअप युनिट्स से लैस हैं। साथ ही आसपास के साउंड की पहचान करने और मैन्युअल एडजस्टमेंट के बिना शोर एवं साउंड के बेस्ट लेवल को चुनने के लिए ANC फीचर प्रोवाइड करते हैं।
शोर और इंसानी आवाज के बीच पहचान सकेंगे अंतर
Samsung Galaxy Buds 3 Pro एम्बिएंट साउंड और वॉयस डिटेक्ट फीचर से लैस है। कंपनी का दावा है कि ये बड्स शोर और इंसानी आवाज के बीच अंतर करने में सक्षम होंगे। जब इन बड्स को पहनने वाला बोलता है, तो ये बड्स एम्बिएंट मोड में स्विच हो जाते हैं, जिससे मीडिया वॉल्यूम कम हो जाती है और इन बड्स को बाहर निकाले बिना बातचीत सुनना आसान हो जाता है।
Samsung Galaxy Buds 3 सीरीज के साथ कनेक्टिविटी
इन बड्स में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में AAC, SBS, SSC, HiFi और SSC UHQ कोडेक्स के सपोर्ट के साथ ही Bluetooth 5.4 शामिल है। इनमें एक ऑटो स्विच फीचर भी दिया गया है। ये फीचर यूजर्स को चलते-फिरते दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देगा।
ये बड्स एक्सेलेरोमीटर और हॉल सेंसर से भी लैस है। इनमें 1.5GB से अधिक मेमोरी वाले एंड्रॉयड 10 या इससे नए वर्जन पर चलने वाले हैंडसेट के साथ कंपेटिबल है। दोनों मॉडल्स को IP55- रेटिंग भी दी गई है। इन दोनों बड्स को Galaxy AI पैकेज के हिस्से के रूप में इंटरप्रेटर और वॉयस कमांड जैसे कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी जोड़े गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








