भारत में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत, फीचर
आखिरकार Samsung ने सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज यानी 22 जनवरी 2025 को अपने नए Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को पेश किया है।
ये फोन्स एक अत्याधुनिक AI अनुभव के साथ पेश किए गए हैं, जो यूजर्स को स्मार्ट और सहज अनुभव प्रदान करते हैं। सैमसंग ने इस नई सीरीज में एक नया मानक स्थापित किया है, जो टेक्नोलॉजी उत्कृष्टता (Excellence) और पर्सनल एक्सपीरियंस को एक साथ लाता है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में मोबाइल एक्सपीरियंस बिजनेस के अध्यक्ष और प्रमुख टीएम रोह का कहना है कि, हमारे सबसे बड़े इनोवेशन हमारे यूजर्स के अनुभव का प्रतिबिंब होते हैं, और यही कारण है कि हमने गैलेक्सी AI को डिजाइन किया है।
इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस के साथ स्वाभाविक और सहजता से बातचीत करने का अवसर देना है, जबकि उनकी गोपनीयता की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि, गैलेक्सी S25 सीरीज एक AI-इंटीग्रेटेड OS का आगाज करती है, जो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और जीवन जीने के तरीके को मौलिक रुप से बदल देती है।
गैलेक्सी S25 सीरीज पहला स्मार्टफोन है, जो सैमसंग के AI-फर्स्ट प्लेटफॉर्म, वन UI 7 के साथ लॉन्च हुआ है। यह प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं को सबसे सहज और व्यक्तिगत मोबाइल अनुभव प्रदान करता है, जिसमें AI-संचालित नियंत्रण की सुविधा है। इसके मल्टीमॉडल AI एजेंट टेक्स्ट, स्पीच, इमेज और वीडियो के माध्यम से स्वाभावित इंटरएक्शन को समझने में सक्षम हैं, जिससे उपयोगकर्ता का अनुभव और भी स्मार्ट और सहज हो जाता है।
यह स्मार्टफोन Galaxy AI के लोकप्रिय टूल्स जैसे Google सर्कल टू सर्च, कॉल ट्रांसक्रिप्ट, राइटिंग असिस्ट और ड्राइंग असिस्ट में कई अपग्रेड लाता है। गैलेक्सी S25 के साथ ऐप्स के बीच स्विच करना और GIF शेयर करना भी बेहद आसान हो जाती है।
गैलेक्सी S25 सीरीज व्यक्तिगत AI फैसलिटी के साथ आता है, जिसमें एक पर्सनल डेटा इंजन है जो यूजर्स के डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। सभी व्यक्तिगत डेटा को सैमसंग के Knox Vauil द्वारा सुरक्षित किया जाता है, जबकि गैलेक्सी S25 पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी पेश करता है, जो उभरते खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है, खासकर जब क्वांटम कंप्यूटिंग के विकास के साथ नए सुरक्षा जोखिम सामने आते हैं।
गैलेक्सी S25 सीरीज को स्नैपड्रैगन 8 एलिट द्वारा संचालित किया गया है, जो अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर शानदार प्रदर्शन और अनलिमिटेड संभावनाओं के लिए स्मार्टफोन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S25 में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है, परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट मिलता है,जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है, यह फोन 128GB/256GB/512GB तीन स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह सैमसंग के वन UI 7 स्किन के साथ Android 15 पर काम करता है और जिसे 7 साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त होने की पुष्टि की गई है। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी S25 में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सेटअप, eSIM, वाई-फाई 7 जैसे फीचर्स शामिल हैं।
जबकि, प्लस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का बड़ा डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इसे कंपनी स्नैपड्रैगन 8 एलीट के साथ ही पेश किया है, जिसे 12GB रैम के साथ जो़ड़ा गया है। इसमें आपको 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और OIS और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10MP का टेलीफ़ोटो कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,900mAh की बैटरी दी है।
Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S25 के कीमत बेस 12GB/128GB वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 69,074 रुपये) से शुरू होती है, जबकि गैलेक्सी S25+ के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत $999 (करीब 86,364 रुपये) से शुरू होती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो गैलेक्सी S25 और S25+ को आइसब्लू , नेवी, मिंट और सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications








