Home
Mobile

Samsung जल्द लॉन्च करने जा रहा सबसे सस्ता दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy A15 4G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन्स लाने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे Galaxy A15 4G के नाम से जाना जाएगा। सैमसंग अपने इस बजट फोन को 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च करागी। आपको बता दें, लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन के 4G मॉडल को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस फोन की कई खास जानकारी सामने आ चुकी हैं। तो आइए आपको Galaxy A15 4G के फीचर्स के बारे में डिटेल्स आगे बताते हैं।

FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट

सैमसंग का यह अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Galaxy A15 4G FCC में लिस्ट हो चुका है। जिससे इस फोन के कई खास स्पेक्स की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy A15 4G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसेक अलावा इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एनएफसी भी यूजर्स को मिलेगा। आपको बता दें, इससे पहले वाले मॉडल Galaxy A14 4G में कंपनी ने 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया था।

Samsung जल्द लॉन्च करने जा रहा सबसे सस्ता दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन

वहीं इससे पहले की रिपोर्ट की मानें तो Galaxy A15 4G में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसमें 4GB रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन Android 14 पर रन करेगा।

Samsung Galaxy A14 स्पेक्स

Samsung Galaxy A14 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले दी गई है , जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जिसमें एग्ज़िनोस 850 चिपसेट, लेटेस्ट एन्ड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy A14 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिनों से ज्यादा समय तक चल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
This upcoming budget smartphone of Samsung, Galaxy A15 4G has been listed in FCC. Due to which information about many special specs of this phone has come to light. According to the listing, 25W fast charging support will be provided in Galaxy A15 4G. Apart from this, users will also get dual SIM support, a microSD card slot and NFC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X