सैमसंग जल्द लांच करेगा स्मार्ट एलटीई फोन

तकनीकी रूप से सैमसंग गैलेक्सी एस II एक स्मार्ट्र उन्नत फोन है जिसमें गूगल का एंड्राएड 2.3.4 वर्जन दिया गया है। 1500 मेगा हर्ट स्पीड के साथ एच II के सीपीयू की प्रोसेसिंग स्पीड काफी तेज है। एस II के डिस्प्ले की बात करे तो सैमसंग ज्यादातर स्मार्ट फोन में एमोल्ड डिस्प्ले लगा हुआ है इसी तरह एस II एलटीई फोन में 480 X 800 पिक्सल रेज्यूलूशन का एमोल्ड डिस्प्ले दिया गया है जो काफी अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है। 4.5 इंच स्क्रीन साइज की बड़ी स्क्रीन साइज की वजह से सैमसंग एस में मूवी और वीडियो देखने का अच्छा अनुभव मिलता है।
फोन में हेडफोन के अलावा इंटरनल स्पीकर की सुविधा भी दी गई है। अभी इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है कि नए सैमसंग गैलेक्सी एस II में स्नेप ड्रैगन का कौन सा वर्जन दिया गया होगा मगर स्मार्ट फोन की कैटेगिरी के गैलेक्सी एस II में 1 जीबी की रैम के साथ 14.9 जीबी की रोम कैपेसिटी से इसकी मैमोरी स्पेस काफी है। फास्ट कनेक्टीविटी के लिए ऐज टेक्नालॉजी से लैस जीपीआरएस कर सुविधा दी गई है। अन्य फीचर में वाईफाई, 3.0 वर्जन के ब्लूटूथ, यूएसबी की सुविधा दी गई है।
अगर आप अपनी लोकेशन या किसी अन्य क्षेत्र की जानकारी लेना चाहते है जीपीएस की मदद से सैमसंग गैलेक्सी एस II में आप इसका प्रयोग कर सकते है। फोटो और वीडियो कैपचरिंग के लिए 8 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस गैलेक्सी II में 1एक्स का जूम की सुविधा दी गई है जिससे फोटो और विडियो की क्वालिटी काफी अच्छी मिलती है।
रोशनी कम है तो परेशान मत हों गैलेक्सी एस II में लिड लाइट से अच्छी विजिबल्टी मिलती है। 1.9 मेगापिक्सल के दूसरे कैमरे से आप वीडियो चैटिंग कर सकते है। जानकारों के अनुसार सैमसंग का नया गैलेक्सी एस II अपने नए फीचरों की वजह से भारतीय बाजार में पसंद किया जाएगा। फिलहाल नए फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications