Home
Mobile

सैमसंग ने पेश किया मात्र 3,400 में मल्‍टीटच स्‍क्रीन फोन

By Super
सैमसंग ने पेश किया मात्र 3,400 में मल्‍टीटच स्‍क्रीन फोन
यूवाओं के बीच टच स्‍क्रीन फोन के क्रेज को देखते फोन निर्माता कंपनियां बाजार में सस्‍ते टच फोन उतार रहीं है। जब मार्केट में टच स्‍क्रीन फोन आए थे उनके दाम काफी ज्‍यादा हुआ करते थे। सस्‍ते टच स्‍क्रीन फोन में इस समय नोकिया का सी2 काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं नोकिया की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी सैमसंग की चैंप सीरीज भी अपना जलवा बिखेर रही है। सैमसंग ने नोकिया से टक्‍कर लेने के लिए अपनी चैंप सीरीज के अंतर्गत मेगाकैम एकेए नाम से नया कम कीमत में टच स्‍क्रीन मोबाइल फोन लांच किया है।

सैमसंग के मेगाकैम एकेए जीटी-सी 3303आई में कई ऐसे फीचर दिए गए है जो लोगों को आकर्षित करेंगे। 2.4 इंच की मल्‍टीटच स्‍क्रीन के साथ्‍ा सैमसंग जीटी-सी 3303आई में 320 x 240 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट स्‍क्रीन दी गई है जो साफ पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करती है। जीटी में दीए गए 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरे की क्‍वालिटी भी काफी शानदार है। जिससे आप मोसेक, टाइमर और फ्रेम शॉट ले सकते हैं।

सैमसंग के मेगाकैप में यूनीक यूजर इंटरफेस दिया गया है जिसकी मदद से यूजर को फोन प्रयोग करने में काफी आसानी होती है। फोन में सोशल नेटर्वकिंग साइट को एक्‍सेस करने के लिए कई शार्टकट आइकॉन दिए गए हैं। मैमोरी की बात करें तो जीटी में जीपीआरएस सपोर्ट के साथ 30 एमबी इंटरनल मौमोरी और 8 जीबी तक एसपेंडेबल मैमोरी का ऑप्‍शन मौजूद है। मैमोरी एक्‍पेंड करने के लिए चैंप में माईक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

सेट में एक ऐसा शानदार फीचर दिया गया है जो बाजार में मौजूद अन्‍य फोन को पीछे कर देगा, इतनी कम कीमत में सैमसंग नए मेगाकैम में वाईफाई का फीचर दिया गया है जो काफी हैरान करने वाला है। फोन में बलूटूथ का 2.1 वर्जन दिया गया है जो फास्‍ट डेटा ट्रांसफर स्‍पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा फोन में मोबाइल ट्रैकर, एफएम में साफ आवाज के लिए इंटरनल एंटिना, एफएम रिकार्डिंग और 3डी साउंड क्‍वालिटी दी गई है। बैटरी बैकप की बात करें तो सैमसंग के मेगाकैम में 1000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 12 घंटे टॉकटाइम के साथ 666 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम यूजर को प्रोवाइड कराती है। इतने फीचरों के बावजूद सैमसंग के इस नए फोन की कीमत मात्र 3,400 रूपए है।

सैमसंग जीटी-सी 3303 आई के फीचरों पर एक नजर

  • 2.4 इंच की मल्‍टीटच स्‍क्रीन
  • 320 x 240 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट स्‍क्रीन
  • 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरा
  • 12 घंटे टॉकटाइम के साथ 666 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम
  • 1000 एमएएच की लीथियम बैटरी
  • एफएम रेडियो, एफएम रिकार्डिंग
  • 802.11 बी\जी\एन का वाईफाइ
  • 30 एमबी इंटरनल मैमोरी, 8 जीबी एक्‍सटर्नल मैमोरी
  • जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X