सैमसंग बाजार में जल्द लांच करेगा नए टैबलेट और मोबाइल फोन

पहले बात करते हैं सैमसंग के नए टैबलेट गैलेक्सी 7.7 की अभी तक गैलेक्सी सीरीज के टैब में सैमसंग ने 7,8,9,और 10.1 इंच के मॉडल लांच कर चुका है जिसमें से 10.1 इंच का टैबलेट हाल ही में सैमसंग ने लांच किया था। एक बात साफ तौर पर कही जा सकती है कि नया टैब में अच्छे रेज्यूलूशन और पहले से बेहतर पिक्चर क्वलिटी की स्क्रीन दी गई होगी।
वहीं सैमसंग का नया फोन वेवे 3 अपडेटेट बाडा साफ्टवेयर से लैस होगा। हाल ही में 2.0 बाडा साफ्टवेयर नया वर्जन लांच किया गया है जो यूजर को मल्टी टास्किंग के साथ आवाज पहचानने की सुविधा प्रदान करता है। यह साफ्वेयर दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा सबसे बड़ा स्मार्ट फोन प्लेटफार्म है।
सुनने में यह भी आया है कि सैमसंग भविष्य में बाडा साफ्टवेयर से लैस 3 नए गैजेट को बाजार में लांच करेगा। मगर कंपनी ने इस बारे में कोई बयान नहीं जारी किया है। सैमसंग के नए फोन और टैबलेट से काफी उम्मीदें की जा रहीं है। यह बात लगभग तय है कि सैमसंग के आगामी वेव 3 बाडा का 2.0 साफ्टवेयर से लैस होगा साथ में विज 4.0 का टच यूजर इंटरफेस भी दिया गया होगा।
3.55 इंच की टच स्क्रीन के साथ वेव 3 में एचवीजीए स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया होगा। वीडियो कालिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ रियर कैमरे की सुविधा भी होगी। सीतंबर के शुरूआत में उम्मीद की जा रही है सैमसंग अपने टैबलेट और फोन के बारे में जल्द खुलासा करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








